वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस के रोके जाने पर कपल कार से बाहर आकर पुलिस पर चिल्लाने लगता. वो लगातर कह रहे थे कि उनकी कार को आखिर क्यों रोका गया. इस दौरान महिला ने रौब झाड़ते हुए कहा कि उसके पिता भी पुलिस में एसआई हैं. फिर इस महिला ने पुलिसकर्मी से हैरान करने वाली बात कही. मास्क न लगाने की वजह पूछने पर महिला ने साथ में मौजूद पुरुष की तरफ इशारा करते हुए कहा,
'मैं तो इसको किस करूंगी, क्या कर लोगे.'सोशल मीडिया में इस घटना के वायरल हो रहे दूसरे वीडियो में महिला यह कहती भी दिख रही है,
'मैं अगर सीधी पड़ी या पब्लिक सीधी पड़ी तो तुम और तुम्हारा मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री सारे चने बेचते फिरेंगे. शर्म नहीं आती तुम लोगों को... मैंने UPSC का मेंस एक्जाम क्लियर किया है और उसे सारे नियम-कायदे पता हैं.'महिला के रवैये पर 2009 के आईएएस बैच के अधिकारी अवनीश शरण ने भी प्रतिक्रिया दी है. एक ट्वीट में उन्होंने कहा,
'यूपीएससी मेंस क्लीयर कर चुकी हैं मैडम. ड्यूटी पर पुलिस से बदतमीजी की क्या सजा होती है, कृपया इन्हें कायदे से समझाया जाए.'
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली. पुलिस के मुताबिक कपल के पास न तो कर्फ्यू पास था और ना ही चेहरे पर मास्क. बिना कर्फ्यू पास के घर से निकलने और मास्क न लगाने का कारण पूछने पर कपल इंस्पेक्टर और SI के साथ बदतमीजी करने लगे. महिला ने पुलिस को कहा कि कोई कोरोना नहीं है. बेवजह लोगों को परेशान किया जा रहा है.

दिल्ली पुलिस ने जब कपल से कर्फ्यू पास और मास्क ने होने की बात कही तो वो पुलिस से उलझ गए. (फोटो-आजतक)
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने थाने से महिला स्टाफ को बुलाया और दोनों को थाने ले जाया गया. यहां इस कपल पर धारा 188 सहित अन्य सेक्शन के तहत केस दर्ज किया गया है. साथ ही चालान भी काटा गया है. पुलिस ने आरोपियों के नाम पंकज दत्ता और आभा यादव बताए हैं. दिल्ली में कोरोना से हालात बेकाबू यह घटना ऐसे समय में हुई है जब देश के कई राज्यों समेत दिल्ली में भी कोरोना की स्थिति सरकार-प्रशासन के हाथ से निकलती दिख रही है. यहां कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या हर रोज नया आंकड़ा छू रही है. रविवार की बात करें तो इस दौरान दिल्ली में 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. वहीं, 161 मरीजों की मौत हो गई है. मरीजों और मृतकों में हुई इस बढ़ोतरी से दिल्ली में कोविड-19 के अब तक 8 लाख 53 हजार से ज्यादा मामले हो चुके हैं. इनमें से 12 हजार 121 केसों में मरीजों की मौत हो चुकी है. हालांकि 7 लाख 66 हजार से अधिक संक्रमितों को बचा लिया गया है.
हालात देखते हुए बीते हफ्ते दिल्ली सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन का फैसला लिया था. इसमें शनिवार और रविवार सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को बाहर जाने की छूट है. अन्य किसी काम से बाहर जाने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा बनाए जा रहे कर्फ्यू पास की जरूरत पड़ती है.















.webp?width=275)




.webp?width=120)



.webp?width=120)