The Lallantop

"गुजरात चुनाव मत लड़ो, सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे"- केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप

सुकेश चंद्रशेखर की चिट्ठी को केजरीवाल ने मोरबी हादसे से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है.

Advertisement
post-main-image
आजतक के टाउनहॉल में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल. (इंडिया टुडे)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि बीजेपी (BJP) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को गुजरात चुनाव लड़ने से रोकने के लिए एक ऑफर दिया था. उनके मुताबिक बीजेपी ने AAP को गुजरात चुनाव न लड़ने के बदले सत्येंद्र जैन को छोड़ने का ऑफर दिया था. AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
‘गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे’

इंडिया टुडे-आजतक के टाउनहॉल के दौरान दिल्ली के सीएम और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा,

हमारे पास बीजेपी का ऑफर आया था, इसमें कहा गया था कि गुजरात छोड़ दो, हम सत्येंद्र जैन को छोड़ देंगे.

Advertisement

आजतक की प्रीति चौधरी की रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन की बेल प्रोसीजर में जानबूझकर देरी की गई. उन्होंने कहा,

सत्येंद्र जैन को 15 सितंबर के आसपास बेल मिल जाती. लेकिन 15 सितंबर को वो कहते हैं कि जज बदलो. उसके बाद डेढ़ महीने जज बदलने की कार्रवाई चली. अब 10 दिन पहले बेल की कार्रवाई शुरू हुई है. जानबूझकर उस निर्दोष आदमी को अंदर रखा है. 

सुकेश चंद्रशेखर पर क्या बोले केजरीवाल?

इसके साथ ही केजरीवाल ने ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की सत्येंद्र जैन के खिलाफ चिट्ठी को 'बीजेपी की मनोहर कहानियां' बताया है. बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना को एक चिट्ठी लिखी थी. चिट्ठी में उसने दावा किया था कि जेल में उसे प्रताड़ित किया जाता था और धमकी दी जाती थी. और, आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन ने 'प्रोटेक्शन मनी' के तौर पर उससे 10 करोड़ रुपये लिए थे. 

Advertisement

इस पर केजरीवाल ने कहा कि पहले मनोहर कहानियां आती थीं, ऐसे ही ये सब बीजेपी की मनोहर कहानियां हैं. केजरीवाल ने कहा कि ये सब मोरबी में हुए हादसे से ध्यान भटकाने के लिए किया गया, लेकिन बीजेपी की ये मनोहर कहानियां कोई नहीं खरीदेगा. 

गुजरात चुनाव पर चर्चा करते हुए केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी ने यहां काम किया होता तो 27 साल बाद उन्हें गुजरात में जगह नहीं मिलती. साथ ही कहा कि गुजरात के लोग केजरीवाल को अपना भाई मानने लगे हैं, अपने परिवार का हिस्सा समझने लगे हैं. 

वीडियो- गुजरात इलेक्शन: जाति की राजनीति, गोपाल इटालिया और MCD इलेक्शन पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल

Advertisement