The Lallantop

'मेरी बेटी का रेप करके गाड़ी से घसीटा', मृतका की मां का दावा दिल्ली केस का रुख पलट देगा!

मां की व्यथा- 'मुझे बेटी का शव अभी तक नहीं दिखाया गया'

Advertisement
post-main-image
मृतका की मां ने कही रेप की बात (फोटो-आजतक)

दिल्ली के कंझावाला इलाके में रविवार, 1 जनवरी की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में 20 साल की अंजलि की मौत हो गई (Delhi Woman Accident Case Kanjhawala). खबर है कि अंजलि की स्कूटी और गाड़ी के बीच टक्कर हुई. फिर अंजलि को 4 किलोमीटर तक घसीटा गया. हालांकि अंजलि के परिवार वालों का कुछ और कहना है. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के साथ रेप और मारपीट की गई है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अंजलि की मां का कहना है कि वो पुलिस की कार्रवाई से बिल्कुल संतुष्ट नहीं हैं. आजतक से बातचीत में उन्होंने कहा,

हमें गुमराह किया जा रहा है. कभी कुछ कह रहे हैं कभी कुछ. हमारी बेटी के साथ रेप किया गया है. उसको मारा है. गाड़ी से घसीटा गया है. पुलिस वाले कुछ नहीं कर रहे. हम इंसाफ चाहते हैं. आरोपियों को फांसी दी जानी चाहिए. सरेआम गोली मार देनी चाहिए.

Advertisement

उन्होंने आगे बताया-

साढ़े 9 बजे उसने फोन पर बताया कि मुझे देर हो जाएगी. मैं तीन-चार बजे तक आऊंगी. 10 बजे मेरी बेटी का फोन बंद हो गया. सुबह सात बजे हमें उसकी मौत की खबर मिली. हमें बहुत परेशान किया गया. हमें अब तक भी बेटी का शव नहीं दिखाया गया. पुलिस ने आरोपियों को आराम से बिठा रखा है.

मृतका की मां ने पुलिस पर रिश्वत लेकर आरोपियों का साथ देने का भी आरोप लगाया है.

Advertisement

बाहरी दिल्ली डीसीपी, हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका का शव नग्न अवस्था में मिला था. क्योंकि उसे काफी दूर तक घसीटा गया था और उसके कपड़े फट गए. इसको लेकर परिजन ने सवाल उठाए हैं कि ऐसा कैसे हो सकता है कि कपड़े का एक टुकड़ा भी शव पर नहीं है. 

खबर है कि मामले में लापरवाही के चलते मौत का केस दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, रेप या यौन उत्पीड़न जैसा कोई मामला नहीं है.

कौन हैं आरोपी?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच आरोपी हैं -

आरोपी दीपक खन्ना ग्रामीण सेवा ऑटो चलाता है.

अगला आरोपी अमित खन्ना उत्तम नगर के एक बैंक में काम करता है.

एक आरोपी कृष्ण कनॉट प्लेस में स्पेनिश कल्चर सेंटर में काम करता है.

एक और आरोपी मिथुन सैलून में काम करता है.

और एक आरोपी मनोज मित्तल सुल्तानपुरी में राशन डीलर का काम करता है. ये सभी कार में सवार थे. सभी की उम्र 25 से 27 साल के बीच बताई जा रही है.

खबरों के मुताबिक, आरोपियों का कहना है कि वो इस बात से बिल्कुल अनजान थे कि उनकी कार में स्कूटी समेत लड़की फंस गई है.

वीडियो: दिल्ली में 'न्यू ईयर' की रात लड़की को 4 किलोमीटर तक कार से घसीटा, मौत हुई

Advertisement