The Lallantop

दीपिका का ये अविश्वसनीय रोल अब कोई नहीं देख पाएगा

इसका पछतावा उन्हें हमेशा रहने वाला है.

Advertisement
post-main-image
फिल्म के लुक टेस्ट के दौरान दीपिका.
ईरान के लैजेंडरी डायरेक्टर हैं माजिद माजिदी जिन्होंने 'चिल्ड्रन ऑफ हैवन' (1997) जैसी कई ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्हें पूरी दुनिया के दर्शकों ने खोज-खोज कर देखा है. इसी को हिंदी में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'बम बम बोले' नाम से बनाया था जिसमें दर्शील सफारी एक प्रमुख रोल में थे. 2010 में आई ये फिल्म हालांकि वो जादू नहीं पैदा कर पाई.
यही माजिदी अब एक इंटरनेशनल फिल्म बना रहे हैं जो हिंदी में होगी और भारतीय कहानी पर आधारित है. इसमें तकरीबन सब कलाकार इंडियन होंगे. 'फ्लोटिंग गार्डन्स' और 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' जैसे संभावित शीर्षकों वाली ये फिल्म आम जिंदगी जीने वाले लोगों के बारे में है. इसमें कोई ग्लैमरस कैरेक्टर नहीं है. इसी फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण ने पिछले साल नवंबर में लुक टेस्ट दिया था. वे एक धोबीघाट में कपड़े धोते हुए शूटिंग करते दिखी थीं.
फिल्म में इनके लुक देखकर कोई भी दंग हो जाए.
Cw4RQ2vUsAQS3_gg
डायरेक्टर माजिद माजिदी के साथ दीपिका पादुकोण.

Cw4RQ2vUUAA8po2
धोबीघाट पर कपड़े धोने वाली के लुक टेस्ट में दीपिका.

लेकिन फिल्म का मौजूदा स्टेटस दीपिका के लिए निराशाजनक है. डायरेक्टर माजिदी ने पुष्टि कर दी है कि दीपिका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी. उन्होंने ये तो नहीं कहा कि वे उनके लुक टेस्ट या अभिनय से नाखुश थे, उन्होंने ये कहा कि अब उन्होंने फैसला लिया है कि फिल्म में सभी नए चेहरे ही लेंगे. दीपिका अगर ये फिल्म करती तो उनके करियर को एक नया मोड़ मिलता. उन्होंने हाल ही में 'पीकू' जैसी सार्थक फिल्म की लेकिन 'फ्लोटिंग गार्डन्स' जैसा कॉमन मैन वाला रोल उन्होंने कभी नहीं किया है.
विन डीज़ल के साथ 'ट्रिपल एक्सः रिटर्न ऑफ ज़ैंडर केज' जैसी कमर्शियल इंटरनेशनल फिल्म उन्होंने जरूर की है लेकिन ये उन्हें खांचे में डालने वाली फिल्म और रोल है. अब उन्हें हॉलीवुड फिल्में जरूर मिलेंगी लेकिन उनके रोल कॉस्मेटिक होंगे. माजिदी की फिल्म वे करतीं तो उन्हें ऐसे fulfilling रोल मिलते जो कितने भी छोटे होते, संपूर्णता लिए होते.
ख़ैर, अब ये फिल्म उनके बिना आगे बढ़ेगी.
इसी फिल्म से एक और चेहरा जुड़ा है जिस पर नजर रहेगी. शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर इससे डेब्यू करने जा रहे हैं. पहले चर्चा थी कि वे श्रीदेवी की बेटी जाह्न्वी के साथ मराठी ब्लॉकबस्टर 'सैराट' की हिंदी रीमेक करेंगे. लेकिन अब माजिदी की फिल्म उनकी डेब्यू होगी. इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है.
ईशान ने इससे पहले भाई की तरह डांस क्लासेज़ ली हैं और 'उड़ता पंजाब' में वे डायरेक्टर अभिषेक चौबे को असिस्ट कर चुके हैं. वे अभिनेत्री नीलिमा अजीम और राजेश खट्टर के बेटे हैं.
13413324_128099470948408_1393644138_n

13423558_1869654493261745_159470995_n

13394980_614602032031094_2060710395_n
फिल्म उड़ता पंजाब की शूटिंग के दौरान शाहिद और आलिया के साथ ईशान.

 

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement