The Lallantop

महाराष्ट्र में नदी छोड़ सड़क पर घूमने लगा मगरमच्छ, वीडियो देख गर्मी में कंपकंपी छूट जाए!

Maharashtra के Ratnagiri से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ रोड पर गाड़ियों के साथ चल रहा है. कैसे हुआ ये? क्यों वो नदी से बाहर आया? स्थानीय लोगों ने सब बताया है.

Advertisement
post-main-image
महाराष्ट्र में सड़क पर रेंगता मगरमच्छ (स्क्रीनग्रैब)

मॉनसून ने देश में दस्तक दे दी है. दिल्ली समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश से लोग परेशान भी हैं. महाराष्ट्र में भी ज्यादातार जगहों पर लगातार बरसते पानी से भारी दिक्कत हो रही है. इसी बीच महाराष्ट्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है. कुछ सेकेण्ड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है एक मगरमच्छ. भारी बारिश के बीच मगरमच्छ को रोड पर चलते देखा जा सकता है. करीब 8 फीट लंबाई वाले इस भारी-भरकम मगरमच्छ को देख सड़क पर जा रहे लोग रुक जाते हैं.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वायरल वीडियो महाराष्ट्र के रत्नागिरी के चिपलून तालुका का है. यहां शिवनदी के पास रविवार 30 जून को भारी बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने रोड पर मगरमच्छ रेंगते देखा. यह वीडियो एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने शूट किया था. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा मगरमच्छ रोड पर घूम रहा है और वह रोड पर जा रही गाड़ियों के पास पहुंच जाता है. मगरमच्छ के सामने आने की वजह से रोड पर जा रही गाड़ियां रुक जाती हैं.

इस दौरान एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर अपने ऑटो की हेडलाइट जलाकर मगरमच्छ का पीछा करने की कोशिश करता दिख रहा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शहर से होकर बहने वाली शिव नदी में मगरमच्छ पाए जाते हैं. ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि वीडियो में दिख रहा मगरमच्छ, भारी बारिश चलते नदी में बढ़े जलस्तर के कारण बाहर सड़क पर आ गया होगा. जानकारी के मुताबिक मगरमच्छ से किसी को जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ.

Advertisement

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि रत्नागिरि जिले में दिन-ब-दिन मगरमच्छों की संख्या बढ़ती जा रही है. जिससे ऐसी घटनाएं आम हो गईं हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी नगर परिषद और वन विभाग को बार-बार दी गई. लेकिन शिकायत करने के बावजूद प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया है. बताया जा रहा है कि इलाके में मगरमच्छों का दिखना साधारण सा हो गया है, ऐसे में स्थानीय लोगों पर मगरमच्छों के हमले का खतरा बना रहता है.

ये भी पढ़ें - अचानक नहर से बाहर आ गए ख़ौफनाक मगरमच्छ का वीडियो वायरल!

Advertisement

हर साल मॉनसून के सीज़न में इस तरह की खबरें आती हैं. इसी तरह की एक घटना गुजरात के वडोदरा में सामने आई थी. जहां मॉनसून आने के बाद विश्वामित्री नदी के पास सड़क पर एक विशाल मगरमच्छ नजर आया था. 12 फीट के उस मगरमच्छ को वन अधिकारियों ने पकड़कर वापस नदी में छोड़ दिया था.

वीडियो: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने राधा-रानी पर कुछ ऐसा बोला कि बरसाना जाकर नाक रगड़नी पड़ी

Advertisement