हाथी के बच्चे को मगरमच्छ ने पकड़ा, फिर देखो बड़े हाथी ने क्या किया
इसीलिए मम्मी कहती हैं अकेले खेलने मत जाया करो.
Advertisement

फोटो - thelallantop
वो भजन सुने हो, 'गज और ग्राह लड़ैं जल भीतर' वाला. नदी में घुसे हाथी का पैर मगरमच्छ पकड़ लेता है. तो वो भगवान को पुकारता है और भगवान आते हैं. मगरमच्छ की टिक्का बोटी बनाकर, हाथी को छुड़ाकर ले जाते हैं. ऐसी कहानी है जो बाबा लोग हर मंच से सुनाया करते हैं. लेकिन ऐसा ही एक सीन देखने को मिला लिवॉन्डे नेशनल पार्क में. ये जगह साउथ ईस्ट अफ्रीका के देश मलावी में है. यहां एक हाथी के बच्चे को मगरमच्छ ने पकड़ लिया. अब वो तेजी से चिंघाड़ा. अरे हमारा तुम्हारा पैर का पोंगा कूकुर पकड़ ले तो चिल्लाएंगे नहीं? तो वो भी चिल्लाया. सब हाथी इधर उधर बिखर गए. अचानक क्या हुआ था किसी को पता नहीं चला. फिर एक बुजुर्ग हाथी ने जाकर धमका. मगरमच्छ बच्चू छोड़ भागे. इस तरह छोटू की जान बची तो लाखों पाए, पानी पीकर घर को आए. ये वीडियो अलेक्जेंडर मेकांगा ने अपलोड किया है. ये साहब बायोमेडिकल साइंटिस्ट हैं. अपनी सफारी बोट पर टहिल रहे थे तो नजारा दिख गया और रिकॉर्ड कर लिया. आप भी देखो. https://www.youtube.com/watch?v=HR5ULIhX4SQ&feature=youtu.be इस कहानी से जो शिक्षा मिलती है वो तो जानते ही होगे. जब मम्मी कहती हैं कि अकेले बाहर मत जाओ. धूप में जल जाओगे या पकन्ना पकड़ ले जाएगा. तो उनकी बात को सीरियसली लिया करो. ज्यादा हीरो गीरी दिखाने के चक्कर में गधापचीसी हो जाती है. ये भी पढ़ें:
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement






















