The Lallantop

CPI(M) के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर, AIIMS की ICU में चल रहा इलाज

Sitaram Yechury’s Health Condition: सीताराम येचुरी 19 अगस्त से AIIMS में भर्ती हैं. CPI(M) ने 10 सितंबर को जानकारी दी है कि येचुरी की हालत गंभीर है.

Advertisement
post-main-image
सीताराम येचुरी को अक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हुआ है. (फाइल फोटो: PTI)

अस्पताल में भर्ती भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी (Sitaram Yechury) की हालत गंभीर है. CPI(M) के आधिकारिक X अकाउंट पर जानकारी दी गई है कि सीताराम येचुरी नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में एडमिट हैं. उन्हें इन्टेंसिव केयर यूनिट (ICU) में रखा गया है. बता दें कि सीताराम येचुरी 19 अगस्त से AIIMS में भर्ती हैं. तब से पार्टी उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी दे रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

CPI(M) ने मंगलवार, 10 सितंबर को सीताराम येचुरी के गंभीर हेल्थ कंडिशन को लेकर एक पोस्ट किया. 

Advertisement

सीताराम येचुरी को अक्यूट रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है. उन्हें रेस्पिरेटरी सपोर्ट पर रखा गया है. डॉक्टरों की एक मल्टी-डिसप्लनेरी टीम उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रही है, जो इस समय गंभीर है.

ये भी पढ़ें- 'सिखों को पगड़ी-कड़ा पहनने की इजाजत...', राहुल गांधी के इस बयान के बाद बीजेपी नेता भड़क गए

सीताराम येचुरी को सीने में संक्रमण के इलाज के लिए 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. इसके बाद 31 अगस्त को पार्टी ने जानकारी दी थी कि येचुरी को रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हुआ है, जिसका एम्स में इलाज चल रहा है. वहीं 6 सितंबर को पार्टी ने बताया था कि सीताराम येचुरी दिल्ली एम्स में फेफड़ों के गंभीर संक्रमण का इलाज करा रहे हैं. तब उनकी हालत स्थिर बताई गई थी.

Advertisement

वीडियो: सेहत: क्या है High-Functioning Depression जिसमें इंसान दिखता तो नॉर्मल है.. पर होता नहीं

Advertisement