The Lallantop

गाय खा गई 5 लाख रुपयों की 'राहत' की रकम

गुजरात के पाटण में बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा आया था. जो गया गाय के पेट में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गुजरात के पाटण जिले में हुई खूब बारिश. बारिश से हुआ खूब नुकसान. और सरकार ने भेजा लोगों को मुआवजे का पैसा. लेकिन गऊ माता को अपना शेयर चाहिए था. तो हुआ ये कि राहत वाले पैसों के चेक आने थे, ऐसा बताया गया था पब्लिक को. जब समय पर आए नहीं तो पब्लिक ने शिकायत की. जांच हुई तो पता चला कि सारे चेक एक गाय खा गई. सीन ये था कि स्टेट बैंक की पाटण ब्रांच ने चेक एक कूरियर सर्विस से रवाना कर दिए थे. जब डिलीवरी बॉय कूरियर बांट रहा था, उसका थैला खुला रह गया. गइया आई, चेक खा गई. नुकसान हुआ 5.43 लाख का. खैर, पब्लिक बेहाल हो रही है. और अब बैंक डुप्लीकेट चेक बनवाने में लगा हुआ है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement