The Lallantop

चोरी के केस में BJP के इस मंत्री के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है

ज्वैलरी की दो दुकानों में 13 साल पहले हुई चोरी का मामला है.

Advertisement
post-main-image
गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक और ज्वैलरी की दुकान. (सांकेतिक तस्वीर)

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में अलीपुरद्वार (Alipurduar) की जिला अदालत ने बीजेपी (BJP) के एक मंत्री के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है. मंत्री का नाम है- निशिथ प्रामाणिक. गृह मंत्रालय के साथ-साथ युवा मामलों और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं. पश्चिम बंगाल के कूच बिहार से सांसद हैं. निशिथ प्रामाणिक (Nisith Pramanik) के खिलाफ अलीपुरद्वार कोर्ट ने लगभग 13 साल पुराने चोरी के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
चोरी का मामला क्या है?

इंडिया टुडे के ऋतिक मंडल की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला साल 2009 में हुई चोरी की घटना से जुड़ा है. अलीपुरद्वार थाने में ज्वैलरी की दो दुकानों में चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था. आरोपियों में निशिथ प्रामाणिक का नाम भी शामिल था.

निशिथ प्रामाणिक पर अलीपुरद्वार इलाके में सोने के दो व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट करने का आरोप लगा था. पहले भी इसी मामले में कोर्ट में पेश नहीं होने पर निशिथ प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था. लेकिन उस समय वो बाद में कोर्ट में पेश हो गए थे.

Advertisement
TMC से BJP में आए

इससे पहले, 11 नवंबर को अलीपुरद्वार कोर्ट में इस मामले की फिर सुनवाई हुई. इस दौरान अन्य आरोपियों के वकील मौजूद थे, लेकिन मंत्री निशिथ प्रामाणिक का कोई वकील मौजूद नहीं था. उसी दिन, जज ने प्रामाणिक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया.

बीजेपी सांसद निशिथ प्रामाणिक 2018 के पहले तृणमूल कांग्रेस में थे. प्रामाणिक साल 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर 17वीं लोकसभा में संसद सदस्य चुने गए. साल 2021 में वो पश्चिम बंगाल की दिनहाटा सीट से विधायक चुने गए. हालांकि, उन्होंने सांसद बना रहना पसंद किया.

वीडियो- दी लल्लनटॉप शो: पश्चिम बंगाल के कोयला घोटाले में अभिषेक बनर्जी के करीबियों पर लगा 1100 करोड़ कमाने का आरोप!

Advertisement

Advertisement