The Lallantop

ठेले पर अस्पताल जाती महिला के पति बुद्धिमान हैं लेकिन सरकार नाकाम

वीडियो इतना वायरल लेकिन उज्जैन के अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह को उसका पता नहीं था.

Advertisement
post-main-image
सिस्टम की बदहाली से ऊपजे इस जुगाड़ पर हमें गर्व नहीं, गुस्सा आना चाहिए. फोटो - आजतक
एक सब्जी का ठेला. बस उस पर सब्जियां नहीं लदी. बल्कि एक औरत लेटी हुई है. मूर्छित सी अवस्था में. एक शख्स उस ठेले को धक्का दिए जा रहा है. वो ठेले पर लेटी महिला का पति है. आने-जाने वालों से रास्ता साफ करने की अपील कर रहा है. ठेले पर महिला अकेली नहीं. उसके बगल में एक ऑक्सीजन सिलेंडर खड़ा है. जिसके जरिए महिला को ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है. सोशल मीडिया पर अगर थोड़ा-बहुत भी एक्टिव होंगे तो ये वीडियो जरूर कहीं न कहीं दिखा होगा. इसके पीछे का पूरा मामला बताते हैं.
Woman On Thela
महिला के पति की सूझ-बूझ पर गर्व होना चाहिए और सिस्टम की लाचारी पर शर्म.

मध्य प्रदेश के उज्जैन का ये वीडियो है. जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को ठेले पर लिटाकर हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश कर रहा है. बताया गया कि महिला की तबीयत अचानक से बिगड़ गई. परिवार वालों ने एंबुलेंस को कई बार फोन किया. लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची. मजबूरी में और कोई और रास्ता ना निकलते देख महिला के पति ने पास में खड़े ठेले में उसे लिटाया और हॉस्पिटल की तरफ चल पड़ा.
रास्ते में महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. सांस लेने में परेशानी होने लगी. परिवार वालों ने ऑक्सीजन सिलेंडर का जुगाड़ किया और रख दिया उसी ठेले पर. ताकि हॉस्पिटल पहुंचने तक महिला को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलता रहे. आजतक को मिली जानकारी के अनुसार महिला अस्थमा से पीड़ित है. परिजनों ने बताया कि अगर ऑक्सीजन देने में थोड़ी भी देरी हो जाती तो महिला के लिए मुश्किल बढ़ सकती थी.
Ujjain Collector Jitendra Singh
जितेंद्र सिंह के अनुसार उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नहीं.

महिला को सही समय पर शहर के हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया. जहां अब उनकी सेहत ठीक है. महिला के पति इब्राहिम के इस जुगाड़ की लोग तारीफ कर रहे हैं. लेकिन कुछ सवाल भी हैं सिस्टम से. जिसकी बदौलत इब्राहिम को ऐसा दुखद जुगाड़ करना पड़ा. इसी घटना पर उज्जैन के अपर कलेक्टर जितेंद्र सिंह से भी सवाल किए गए. जिस पर उनका जवाब था कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं. लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी मरीज को इमरजेंसी में 1075 पर कॉल करना चाहिए. उन्हें पूरी मदद दी जाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement