The Lallantop

'महिला नहीं होती तो कॉलर पकड़ कर...' MP में कांग्रेस विधायक ने SDM को धमकाया

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपने को लेकर हुई थी बहस.

Advertisement
post-main-image
कांग्रेस विधायक हर्ष विजय. (स्क्रीनग्रैब: Twitter | Anilsagitra141)
नए कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) को लेकर देशभर में विरोध जारी है. किसानों के साथ ही कई विपक्षी दल भी इस कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने 17 जनवरी को रतलाम के सैलाना में ट्रैक्टर रैली निकाली. इस रैली में सैलाना से कांग्रेस विधायक हर्ष विजय गहलोत (Harsh Vijay Gehlot) भी शामिल हुए. वीडियो में विरोध प्रदर्शन का नज़ारा देख लीजिए विरोध प्रदर्शन तक तो ठीक था, लेकिन विधायक के महिला एसडीएम (SDM) से असभ्य भाषा में बात की और इसका वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में हर्ष विजय ज्ञापन देते हुए महिला एसडीएम कामिनी ठाकुर से कहते नज़र आते हैं-
आप हमारे को समझती ही नहीं हैं. हम विधायक हैं. जनप्रतिनिधि हैं. मैं जीता हुआ विधायक हूं.
विधायक आगे कहते हैं-
मैडम. आप महिला हैं. अगर ऐसे कोई पुरुष होता न तो मैं कॉलर पकड़ कर देता मैं ज्ञापन.
वीडियो देख लीजिए रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हर्ष विजय गहलोत रैली निकालने के बाद प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपना चाहते थे. और इस दौरान जब एसडीएम को आने में देरी हुई तो विधायक भड़क गए. वीडियो में विधायक कहते भी नज़र आते हैं कि आप किसी और को भेज देतीं तो उन्हें ज्ञापन सौंप देता. वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने विधायक हर्ष विजय गहलोत को खूब खरी-खोटी सुनाई है. कहा है कि इन्हें बोलने तक की तमीज़ तो है नहीं और खुद को जनप्रतिनिधि बता रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement