दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Hooda). पांच बार के सांसद. लोकसभा चुनाव 2024 में रोहतक सीट से चुनाव जीतने वाले दीपेंद्र दी लल्लनटॉप के स्पेशल शो ‘जमघट’ में शरीक हुए. उन्हें हरियाणा की राजनीति समेत कई मुद्दों पर खुलकर बात की. दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा कांग्रेस की कथित गुटबाजी, कुमारी शैलजा-हुड्डा खेमे के बीच टकराव के बारे में भी बात की. दीपेंद्र हुड्डा ने ये दावा भी किया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.
क्या भूपेंद्र हुड्डा की वजह से कुमारी सैलजा दोबारा राज्यसभा नहीं जा पाईं? दीपेंद्र हुड्डा ने क्या जवाब दिया?
2019 में लोकसभा चुनाव में रोहतक सीट से हार के बाद Deependra Hooda को कांग्रेस ने राज्यसभा भेज दिया था. जबकि Kumari Sailja का टिकट काट दिया गया था


इंटरव्यू में दीपेंद्र हुड्डा से पूछा गया कि 2020 में कुमारी सैलजा को राज्यसभा का टिकट मिलने वाला था तो क्या भूपेंद्र हुड्डा की ओर से अडंगा लगाया गया? दरअसल, तब कुमारी सैलजा को दोबारा राज्यसभा ना भेजकर कांग्रेस ने दीपेंद्र हुड्डा को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया. इस सवाल पर दीपेंद्र सैलजा के टिकट कटने पर प्रतिक्रिया देने से बचते नज़र आए. उन्होंने कहा-
“मैं कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी का धन्यवाद करता हूं कि साल 2019 का चुनाव हारने के बाद मुझे राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया. 2019 के चुनाव में थोड़े मार्जिन से मैं हार गया था. लेकिन मत प्रतिशत में हमारा बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. उस चुनाव में भी रोहतक लोकसभा सीट से मुझे 40 प्रतिशत वोट मिले थे. जो कि पूरे उत्तर-पश्चिम में मेरा सबसे अच्छा प्रदर्शन था. उस चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी जी ने मुझे राज्य सभा के लिए मनोनीत किया. उस समय कांग्रेस के पास पूरे देश में राज्यसभा सीट जीतने के लिए बहुत कम अवसर थे. तब भी मुझे बनाया गया.”
दीपेंद्र हुड्डा से कुमारी सैलजा के उस बयान पर सवाल पूछा गया कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा में टिकटों का वितरण सही ढंग से नहीं हुआ है. अगर ऐसा नहीं होता तो दस में आठ सीट जीतती.
इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि
कांग्रेस में टिकट वितरण की एक प्रणाली है. उस प्रणाली के हिसाब से कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व तय करता है. शीर्ष नेतृत्व ने हरियाणा जिस प्रकार से उम्मीदवार उतारे मैं उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं. इस विधानसभा चुनाव में हमने न सिर्फ पांच सीट जीते बल्कि सभी दसों सीटों में कांग्रेस की जबरदस्त बढोत्तरी मिली है. भाजपा के वोट प्रतिशत में जबरजस्त गिरावट आई है.
दीपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हरियाणा में जो प्रदर्शन रहा है. उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता का धन्यवाद करते है. कांग्रेस 47.6 प्रतिशत वोट मिले जो बीजेपी से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि सीट की बात करें तो देश में एकमात्र प्रदेश हरियाणा है जहां पर सीधा मुकाबला बीजेपी से था और हमने बीजेपी को हॉफ करने का काम किया है. दीपेंद्र ने आगे कहा कि विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की प्रचंड बहुमत से हरियाणा में सरकार बनेगी.
ये भी पढ़ें- हरियाणा में BJP को कांग्रेस ने कड़ी टक्कर कैसे दी? दीपेंद्र हुड्डा ने अब वजह बताई
वीडियो: जमघट: दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस में गुटबाजी और हरियाणा विधानसभा चुनाव पर क्या बताया?


















