The Lallantop

अब नए कॉमेडी शो में दिखेंगे कपिल, गुत्थी और पलक

कपिल फैन्स खुश हो लो.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कौन-कौन था जो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का लास्ट शो देख के रोने लगा था? चलो आंसू पोंछ लो. काहे से कि शो दूसरे नाम से किसी दूसरे चैनल पर आने वाला है. ऐसी बात चल रही है. 24 जनवरी को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का आखिरी एपिसोड कलर्स चैनल पर आया. और अब शो की जगह ले ली है कृष्णा के शो 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' ने. शो में कृष्णा की पूरी टीम है, मतलब सुदेश और भारती भी. हालांकि शो को बड़ा ही बेकार रिस्पॉन्स मिला. और कृष्णा ने कपिल पर कुछ ताने भी कस दिए. जिसके लिए कपिल के शो की डायरेक्टर प्रीति सिमोज ने मीडिया में कृष्णा को लताड़ा भी. खैर. कहा जा रहा है शो का नाम होगा कॉमेडी स्टाइल. जिसमें होंगे कपिल, और सबके फेवरेट गुत्थी और पलक भी. कपिल ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि सोनी और स्टार प्लस चैनल से उनकी बात हो रही थी. अब फाइनल क्या हुआ, ये तो हमें पता नहीं. जब पता चलेगा, आपको बताएंगे. फिलहाल देख लो कि गुत्थी यानी सुनील ग्रोवर ने नए शो का मौसम ट्विटर पर ऐसे बांधा है. https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/694485447309860864

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement