The Lallantop

वेडिंग ड्रेस में फोटो पोस्ट की, लोगों ने ध्यान से देखा तो हाथ-पांव फूल गए

आइना. कैमरा. और तीन वर्ज़न.

Advertisement
post-main-image
जनता इन तस्वीरों को देख हैरान परेशान है. (फोटो- इंस्टाग्राम)

क्या ऐसा हो सकता है कि आप दो आइनों के बीच खड़े होकर तस्वीर खिंचाएं और तस्वीर में आपके तीन अलग अलग वर्ज़न दिखें? कॉमेडियन और लेखिका टेसा कोट्स के साथ ऐसा हुआ. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी का जोड़ा पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में वो दो आदमकद शीशों के सामने खड़ी थीं.
कैप्शन में टेसा ने लिखा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैं शादी का जोड़ा खरीदने गई थी, जब एक निराली चीज़ हुई. जो तस्वीर आपको नज़र आ रही है, वो बिलकुल सच्ची है. इसे फोटोशॉप नहीं किया गया है और न ही ये कोई पैनोरैमिक शॉट है.

अगर आप नहीं पकड़ पा रहे कि इस तस्वीर में क्या गड़बड़ है, तो इसे गौर से देखिये. एक बार आपका ध्यान इसपर चला गया, तो आप फिर इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पाएंगे.   

टेसा के इस पोस्ट पर रिएक्शन आने लगे. कई यूज़र्स ने लिखा,

Advertisement

“मैजिक मिरर”

न्यू यॉर्क पोस्ट की एक खबर के मुताबिक टेसा ने ये तस्वीर अपनी बहन को भेजी, जिसने ध्यान दिलाया कि तस्वीर के आइनों में टेसा के 3 अलग-अलग वर्ज़न दिख रहे हैं. 

फोटो- @wheatpreylove इंस्टाग्राम

फोटो में आखिर है क्या?

फोटो में टेसा दो आइनों के बीच अपनी वेडिंग ड्रेस में खड़ी हैं. तस्वीर में टेसा के हाथ, हर शीशे में अलग तरह से दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स फोटो को देखकर हैरान थे कि आखिर इसमें हो क्या रहा है. कई लोग इसमें ही कंफ्यूज थे कि टेसा को सगाई की बधाई दें, या उन्हें डरकर भागने के लिए कहें. खैर, कुछ ने बधाई दी, तो कुछ घबरा भी गए. टेसा ने इसपर रिएक्शन दिया,

Advertisement

"मेरी बहन एक रैशनल लड़की है. इसलिए उसने अपने साथ काम करने वाले कुछ टेक-सैवी लोगों से पूछा.'' 

टेसा भी शुरुआत में समझ नहीं पाईं कि आइनों के सामने खड़े होकर उन्होंने तस्वीर खींची, तो वो हर आइने में अलग कैसे नज़र आ रही हैं. उन्होंने पहले तो तस्वीर को ही चेक किया. कि कहीं वो 'लाइव फोटो' या 'बर्स्ट' तो नहीं है.

इसके बाद टेसा अपने नजदीकी एप्पल स्टोर गईं. वहां एक कर्मचारी ने बताया कि कभी-कभी ऐसा हो जाता है. फोन सिर्फ एक कैमरा नहीं है. वो एक कंप्यूटर है. तो कभी कभी लाइव फोटो सेटिंग्स ऑन किये बिना भी फोन बाएं से दाएं तस्वीरों को बर्स्ट(burst image) करता है. रोजर नाम के एप्पल कर्मचारी ने आगे बताया कि ठीक उसी वक्त जब कैमरा टेसा की पीठ को कैप्चर कर रहा था, टेसा ने अपने हाथ उठाये होंगे. इसी वजह से दूसरी तरफ की फोटोज का एक अलग सेट बन गया. लेकिन फोन ने इन दोनों तस्वीरों साथ मिला दिया.

टेसा ने आगे बताया कि एक ट्विटर (X)यूज़र ने तो ठीक वो महीन लाइन भी खोज निकाली, जहां तस्वीरों के दोनों सेट आकर मिले. 

(यह भी पढ़ें: बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव, सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में क्या कहा?)

वीडियो: राहुल गांधी बार-बार असदुद्दीन ओवैसी के निशाने पर क्यों? अंदर की कहानी ये है

Advertisement