The Lallantop

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धमकाया तो आयोजकों ने कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूकी के शो कैंसल कर दिए

VHP नेता ने शो रद्द कराने वालों को कहा थैंक्यू.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक बार फिर चर्चा में हैं. 29, 30 और 31 अक्टूबर को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर उनके शो होने थे. लेकिन कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की धमकी की वजह से ये शो कैंसल करने पड़े. मुनव्वर ने शो कैंसल होने की जानकारी खुद ट्वीट करके दी. उन्होंने लिखा-
 "मुंबई में आगामी शो जो 29, 30, 31 अक्टूबर 2021 को होने वाले थे, उन्हें कैंसिल कर दिया गया है. मेरे लिए दर्शकों की सुरक्षा सबसे ज्यादा मायने रखती है. मैं नहीं चाहता कि मेरे दर्शक भी मेरे जैसे अनुभवों से गुज़रें."
अंग्रेज़ी अख़बार इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, मुनव्वर के शो 29 अक्टूबर को बोरिवली (वेस्ट) और 30 व 31 अक्टूबर को बांद्रा वेस्ट के रंगशारदा ऑडिटोरियम में होने थे. लेकिन गुजरात से बजरंग दल के कुछ लोग मुंबई आए और रंगशारदा ऑडिटोरियम के मालिक को धमकाया. रंगशारदा ऑडिटोरियम की मालिक पूर्णिमा शाह ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में दावा किया कि-
'मंगलवार दोपहर बजरंग दल के तीन सदस्यों ने आकर हमें धमकाया. उन्होंने कहा कि यह (मुनव्वर का) शो हिंदुओं के ख़िलाफ़ है. मैंने उनसे कहा कि यहाँ पर आयोजक शो बुक करते हैं. हम उनसे नहीं पूछते कि आर्टिस्ट कौन है. मैंने उन्हें ये भी बताया कि आयोजकों के पास सेंसर सर्टिफ़िकेट भी है. इसके बावजूद बजरंग दल के सदस्यों ने हमें धमकाया. उन्होंने कहा कि अगर शो होता है तो वो इस जगह को जला देंगे. इसलिए हमने शो कैंसल करने का फ़ैसला लिया. इससे पहले भी बजरंग दल के लोगों ने मेरे स्टाफ़ को फ़ोन पर धमकाया था.'
पुलिस का क्या कहना है? बांद्रा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर मनोहर धनावड़े ने कहा कि हमने बजरंग दल को चेतावनी दी थी कि अगर कोई समस्या पैदा होती है तो कार्रवाई की जाएगी. हमने शो के आयोजकों को भी नोटिस जारी किया था. इंडियन एक्सप्रेस ने नोटिस की कॉपी के हवाले से लिखा कि पुलिस के पास सूचना थी कि शो में कुछ ऐसा बोला जा सकता है जिससे हिंदुओं या अन्य धर्मों की भावनाएं आहत हो सकती हैं. ऐसे में अगर कानून व्यवस्था की समस्या होती है तो आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. एक आयोजक ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि पुलिस के नोटिस के बाद हम काफी दवाब में थे. इसके बाद ऑडियंस की सेफ्टी को देखते हुए हमने शो कैंसल करने का फैसला किया. लेकिन ये हास्यास्पद है कि एक आर्टिस्ट को उसके दो साल पहले के जोक और धर्म की वजह से अब तक टारगेट किया जा रहा है. VHP नेता ने थैंक्यू के साथ वॉर्निंग भी दे डाली मुनव्वर के शो रद्द होने पर विश्व हिंदू परिषद के शिरीष नायर ने मुनव्वर का विरोध करने वालों को न सिर्फ धन्यवाद दिया बल्कि हिंदू धर्म का अपमान करने वालों को कड़ा सबक सिखाने की चेतावनी भी दी. खुद को वीएचपी का प्रवक्ता और कोंकण रीजन का जॉइंट सेक्रेटरी बताने वाने शिरीष नायर ने मुंबई पुलिस को लिखा लेटर भी ट्वीट किया. साथ में लिखा-
जो स्वघोषित स्टैंडप कॉमेडियन हमारे धर्म, संतों का मज़ाक़ बनाते हैं. हम उन्हें क़ानूनी सबक़ सिखायंगे.
  मुनव्वर का शो कैंसल होने के बाद उसकी न्यूज़ शेयर करते हुए शिरीष नायर ने बजरंग दल को बधाई भी दी- हालांकि मुनव्वर के पक्ष में कॉमेडियन कुणाल कमरा ट्विटर पर सामने आए. उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए लिखा कि बता दें कि मुनव्वर फारुकी गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हैं, लेकिन काफी पहले ही अहमदाबाद शिफ्ट हो गए थे. देश के अलग अलग शहरों में घूम-घूम कर अपने कार्यक्रम करते हैं. अपने कुछ वीडियोज के कारण ‘दक्षिणपंथी संगठनों’ के निशाने पर रहते हैं. मुनव्वर की इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में. देखिए ये खबर.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement