दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होगी. नतीजे 11 फरवरी को आएंगे. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात की जानकारी दी. चुनाव की तारीख ऐलान होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का रिएक्शन आ गया. उन्होंने ऐलान के तुरंत बाद एक ट्वीट किया. लिखा,
चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
दिल्ली में 8 फरवरी को होंगे विधानसभा चुनाव.


'ये चुनाव काम पर होगा.'
इसका सीधा मतलब ये है कि केजरीवाल को भरोसा है कि उनके काम से जनता खुश है. उनके इस ट्वीट को कई बार रीट्वीट किया जा चुका है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की. कहा कि AAP और दिल्ली की जनता चुनाव के लिए तैयार है, उत्सुक है. दिल्ली की जनता सरकार के काम को देखकर वोट देगी. स्कूलों, अस्पतालों के नाम पर सकारात्मक चुनाव होगा. लोग खुशी से वोट करेंगे. भारत के इतिहास में पहली बार काम की तुलना होगी.
दिल्ली में MCD की जिम्मेदारी BJP के पास है और दिल्ली जल बोर्ड की जिम्मेदारी AAP के पास. केजरीवाल ने इन दोनों विभागों की तुलना करके कहा कि दिल्ली के लोग अब देखेंगे कि BJP और AAP में से किसने अच्छा काम किया. ये भी कहा कि दिल्ली के लोग दिल्ली को MCD नहीं बनाना चाहते. आगे अपील की कि अगर काम हुआ है तो वोट देना, नहीं तो मत देना. केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली के कामकाज को लेकर घर घर जाकर, बीजेपी वालों के बीच जाकर कहेंगे कि 70 साल में स्कूल ठीक हुए हैं, इसे रोक मत देना. अगर ये रुक गए तो अस्पताल और स्कूल फिर खराब हो जाएंगे.आप के चुनावी कैंपेन को संभाल रहे प्रशांत किशोर ने भी ट्वीट कर कहा है,
'11 फरवरी, मंगलवार के दिन जनता की ताकत देखने के लिए तैयार हो जाएं.'
थोड़ी जानकारी 2020 के दिल्ली चुनाव पर-
चुनाव के लिए नोटिफिकेशन 14 जनवरी को जारी होगा. नामांकन की आखिरी तारीख 21 जनवरी है. नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है.
तारीखों की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है. इस बार 1 करोड़ 46 लाख लोग वोटिंग में हिस्सा लेंगे. इनमें पुरुष वोटर्स की संख्या 80 लाख है और महिला वोटर्स की संख्या 66 लाख है. वहीं थर्ड जेंडर वोटर्स की संख्या 815 है. 13,750 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे.
वीडियो देखें:





















