मैंने बड़े दुख के साथ कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया. वजह पाकिस्तानी आतंकियों के पुलवामा पर अटैक पर जो कांग्रेस का रुख रहा, उसने मुझे दुखी किया. जब आप सेना पर सवाल खड़े करते हो तो ये बहुत बुरा है. इसीलिए मैंने कांग्रेस छोड़ी है. ये विचारधारा की बात नहीं है, देश की बात है. कोई पार्टी देश के खिलाफ बात करे तो मेरे पास कोई विकल्प नहीं बचा था. प्रधानमंत्री ने जो काम किए, उन्हें कैसे धूमिल करने की कोशिशें हुईं. कांग्रेस पार्टी के लिए मैंने जवानी के 20 साल दिए हैं. मगर परिवारवाद की राजनीति एक हद तक पहुंच गई है. ये कार्यकर्ताओं के लिए निराशा वाला था. ये आत्म सम्मान वाले कार्यकर्ताओं के लिए अच्छा नहीं है. इसीलिए मैं अब बीजेपी में हूं. मैं अमित शाह और पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे अपने यहां जगह दी.तो अभी धन्यवाद दे रहे टॉम कल तक क्या बोल रहे थे, उसको एक नजर देख लीजिए -
जी हां, वो यही कह रहे थे कि एक बार आप बीजेपी जॉइन कर लीजिए, आपके सारे पाप, अपराध धुल जाते हैं. तो कल तक ये तंज था. आज सत्य हो गया है. वाह री राजनीति. लल्लनटॉप वीडियो देखें-




















