The Lallantop

सिविल सर्वेंट ने घर को ऐसा सजाया, देखकर सबका दिल गार्डन-गार्डन हो गया!

कितना खूबसूरत गार्डन है

Advertisement
post-main-image
गार्डन की तस्वीरें वायरल

पेड़-पौधों को लेकर कुछ लोगों में अलग ही क्रेज होता है. उनके घर में बर्तनों से ज्यादा पौधों के गमले होते हैं. कुछ लोग तो घर की छत पर ही बागवानी कर लेते हैं. कुछ लोगों को फूलों से प्यार होता है और इसके चलते वे घर पर अलग-अलग रंग के फूलों के पौधे लगाते हैं. कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें वायरल (Social Media Viral Pics) होती रहती हैं. अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक घर की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. इसमें दिख रहा है कि एक घर के बाहर गार्डन में कई प्रकार के फूल लगे हुए हैं. दिखने में इतने शानदार कि हर किसी को प्यार हो जाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये घर एक सिविल सर्वेंट का है और लखनऊ में स्थित है. भारतीय रेलवे सर्विस में काम करने वाले एक अधिकारी ने अपने घर के गार्डन को काफी खूबसूरत तरीके से सजाया हुआ है. अनंत रुपनगुड़ी नाम के आईआरएएस ने अपने जूनियर कलीग के लखनऊ स्थित गार्डन की कुछ फोटो शेयर की हैं. इन्हें देख हर किसी को प्यार हो गया है. तस्वीरों में कई तरह के फूलों के पौधे लगे हुए हैं. पूरा घर ही गार्डन बना हुआ है. फोटो शेयर करते हुए अनंत ने लिखा कि ये मेरे एक जूनियर कलीग का लखनऊ स्थित गार्डन है. ये उसके शानदार सेंस ऑफ कलर्स के अलावा गार्डनिंग के लिए उसके पैशन और फूलों के लिए प्यार को दर्शाता है. हर साल उसका गार्डन हमें शानदार सीन दिखाने के लिए खिलता है.' देखें अनंत का वायरल ट्वीट...

Advertisement

अनंत ने एक के बाद एक करके कुल तीन ट्वीट किए जिनमें कुल 12 तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीरों में घर और गार्डन इतना खूबसूरत लग रहा है कि हर कोई उसमें बस जाना चाहता है. कुछ लोगों ने कॉमेंट में लिखा भी कि इसे तो टिकट लेकर दिखाया जाना चाहिए.' किसी ने लिखा कि ये तो अमृत उद्यान जैसा लग रहा है.' एक ने लिखा कि ये वाकई में खूबसूरत है. ऐसे अफसर को सलाम पहुंचे.' 

कुल मिलाकर लोगों को तो ये घर और गार्डन पसंद आया. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: पवन खेड़ा की हिरासत पर BJP, दिल्ली पुलिस, LIC और अडानी को क्या कहा गया?

Advertisement