The Lallantop

उत्तराखंड से हटेगा राष्ट्रपति शासन, हरीश रावत को बहुमत

केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बताया. SC ने कहा, 'मुख्यमंत्री पद संभालें हरीश रावत'

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन अब हट जाएगा. कंफर्म हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने जानकारी दी है. 10 मई को उत्तराखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ था. फ्लोर टेस्ट की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में जमा की गई. रिपोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'हरीश रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. राष्ट्रपति शासन हटाकर केंद्र सरकार हमें इन्फॉर्म करे.' रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के हरीश रावत ने असेंबली में बहुमत हासिल कर लिया है. अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में जानकारी दी. मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा, 'इसमें कोई शक नहीं है कि हरीश रावत ने बहुमत साबित किया है. मेरा निर्देश है कि केंद्र सरकार उत्तराखंड से प्रेसिडेंट रूल हटाए.' रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लोर टेस्ट में बीजेपी को 28 और कांग्रेस को 33 वोट मिले. https://twitter.com/PTI_News/status/730286383282036736 हरीश रावत की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए कपिल सिब्बल ने कहा, 'ये अच्छा फैसला है. हम इसका स्वागत करते हैं.' https://twitter.com/PTI_News/status/730286970522361856

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement