ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे? कोटला टेस्ट तो जीत जाएंगे मगर दिल्ली के पॉल्यूशन ने जो नाक कटाई है उसका क्या? खराब हवा तो चीन में भी थी, उसने अपना बचाव कैसे किया है? केजरीवाल जी, स्मॉग के लिए किसानों को कोसना बंद कीजिए वीडियो-चीन की तरह ये फैसला लेने का कलेजा है, तभी दिल्ली को स्मॉग से बचा पाएंगे
जब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ही दिल्ली के प्रदूषण पर ऐसा बोलेंगे तो कैसे रुकेगा प्रदूषण
डॉ. हर्षवर्धन तो दिल्ली के ही हैं, फिर भी उनका ये रवैया दिखा.
Advertisement

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन प्रदूषण की समस्या पर बात तक नहीं करना चाहते.
दिल्ली में इस वक्त सांस लेना मुश्किल है. समझ नहीं आता कि हवा अंदर जा रही है या धूल. सड़क पर ऐसी धुंध है जैसे लगता है सर्दी में कोहरा गिर रहा हो. हवा दिन हो या रात, भयानक वाली गर्म चल रही हो. लगता है जैसे दिल्ली के नीचे किसी ने आग की भट्टी जला रखी हो. प्रदूषण का स्तर खतरनाक लेवल से ऊपर है. 17 जून को भी पीएम-10 का लेवल 423 था जो खतरे के निशान से ऊपर है. लेकिन सरकारें चाहे दिल्ली की केजरीवाल सरकार हो या फिर केंद्र की मोदी सरकार, दोनों सोई हुई हैं. केजरीवाल को अनशन से फुर्सत नहीं तो केंद्र के पर्यावरण मंत्री तो उनसे भी आगे निकल गए. डॉ. हर्षवर्धन से जब दिल्ली के प्रदूषण की समस्या के बारे में एक रिपोर्टर ने पूछा तो वो सकपका से गए. उन्होंने इस समस्या पर बात करने तक से मना कर दिया. आगे निकल गए. देखें वीडियो -
कुल मिलाकर दिल्ली के पॉल्यूशन पर न राज्य सरकार और न केंद्र सरकार गंभीर हैं. केंद्रीय मंत्री का तो हाल आपने देखा ही. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन भी इस समस्या पर गेंद दूसरे के पाले में डाल रहे हैं. वो इसका ठीकरा केंद्र के सिर पर फोड़ रहे हैं. केंद्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने हालांकि 14 जून को कहा था कि मंत्रालय ने इस मुद्दे पर टास्क फोर्स का गठन कर दिया है. ऐसे में सवाल यही खड़ा होता है कि आप जब इतना कर ही रहे हैं तो इस पर बातचीत करने में क्या दिक्कत है. वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तो 11 जून से उपराज्यपाल के दफ्तर में अनशन पर बैठे हैं. शायद इसीलिए उन्हें बाहर क्या हालत है, वो दिख नहीं रही. पर दिल्ली की सेहत के लिए ये रवैया सही नहीं है. केंद्र से लड़ाई अपनी जगह है, पर इस चक्कर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ ठीक नहीं है.
ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे? कोटला टेस्ट तो जीत जाएंगे मगर दिल्ली के पॉल्यूशन ने जो नाक कटाई है उसका क्या? खराब हवा तो चीन में भी थी, उसने अपना बचाव कैसे किया है? केजरीवाल जी, स्मॉग के लिए किसानों को कोसना बंद कीजिए वीडियो-चीन की तरह ये फैसला लेने का कलेजा है, तभी दिल्ली को स्मॉग से बचा पाएंगे
ये भी पढ़ें- क्या दिल्ली में एक साथ सारे लोग मर जाएंगे? कोटला टेस्ट तो जीत जाएंगे मगर दिल्ली के पॉल्यूशन ने जो नाक कटाई है उसका क्या? खराब हवा तो चीन में भी थी, उसने अपना बचाव कैसे किया है? केजरीवाल जी, स्मॉग के लिए किसानों को कोसना बंद कीजिए वीडियो-चीन की तरह ये फैसला लेने का कलेजा है, तभी दिल्ली को स्मॉग से बचा पाएंगे
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement



















