The Lallantop

रेलवे कर्मचारी बिल्ली का हुआ प्रमोशन

अब बन गई है सीनियर पेस्ट कंट्रोलर.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

ये है फीलिक्स. felix promoted
ये देखने में आम बिल्ली जैसी लगती है. पर ये है बड़ी ही खास. कैसे? felix at window
इसके पास वो है जो बहुतों के पास नहीं होती. यानी नौकरी. इंगलैंड के हडर्सफील्ड रेलवे स्टेशन पर नौकरी करती है. इसके पास नौकरी है, ओहदा है, और आइडेंटिटी कार्ड है. felix got a job
काम है स्टेशन से कबूतर और चूहों का सफाया करना. और फ्री टाइम में पैसेंजर इन्क्वायरी की खिड़की पर बैठ कर उनकी मदद करती है. felix at window
हर तरह की छूट है फीलिक्स को. क्योंकि सबकी लाडली है. ये देखो रास्ता बना है उसके आने-जाने का टिकट काउंटर पर. जिसमें सिर्फ वो ही घुस सकती है. felix cat passage at ticket counter
जब फीलिक्स ने जॉइन किया था, उम्र थी 2 महीने. आज उसका प्रमोशन हुआ है. सीनियर पेस्ट कंट्रोलर हो गई है अपनी लाडो. felix promoted
फीलिक्स से याद आया वो जापानी बिल्ली 'तामा' जो जापान के एक स्टेशन पर स्टेशनमास्टर हुआ करती थी. पिछले साल ही मौत हुई थी उसकी. जापानी रेल कर्मचारियों ने बाकयदा तामा के अंतिम संस्कार किए थे. tama (सभी तस्वीरें फेसबुक से)

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement