The Lallantop

मुजफ्फरपुर के चचा बोले, सलमान खान तो चोर हैं

मेरे को 20 करोड़ मिलने थे, मेरी लाइफ पर बनी है सुल्तान मेरे को पइसा दो. मुकदमा कर दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
देखो एक बहुत बड़ा झाम है हमारे यहां. पिच्चर बाद में आती है. लेकिन बखेड़ा पहले खड़ा हो जाता है. कभी कोई चमन सी पार्टी को इशू हो जाता है. कभी किसी की भावना आंटी भड़क जाती है. कभी चार सौ सतहत्तर करोड़ साल पुराने किसी बयान की याद आ जाती है. और कोई खलिहर सी पार्टी बकचोन्हरपन करने लगती है कि पिच्चर बैन करो. ये भी न हुआ तो व्हाट्सएप पर ऐसे-ऐसे परम बैठे हैं कि डेढ़-डेढ़ किलोमीटर लंबे मैसेज भेजकर पिच्चर देखने जाने को मना करेंगे. ये ऐसा मुल्क हो गया है जहां बम बनाना आसान है. पिच्चर बनाना मुश्किल. नई बकलोली आई है, मुजफ्फरपुर से. बेसिकली मुजफ्फरपुर में एक जगह है इस्लामपुर वहां से. इस बार पिच्चर बैन नहीं करा रहे हैं. सुल्तान फिल्म को अपनी लाइफ की कहानी बता रहे हैं. मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में पहुंचे चचा साबिर अंसारी उर्फ साबिर बाबा. सलमान खान, अनुष्का शर्मा और सुल्तान फिल्म के निर्देशक अली अब्बास और यशराज वालों पर धोखाधड़ी का मुकदमा कर दिए.
कहे, कहे कि निर्माता- निर्देशक ने साबिर बाबा को फिल्म बनाने पर 20 करोड़ रुपये रॉयल्टी देने की बात की थी. फिर कह दिए कि पिच्चर नहीं बन रही. अब क्या हुआ कि पिच्चर आ गई. साबिर चचा पिच्चर देखे तो डिट्टो उनकी लाइफ जैसी. और तो और फिल्म में दिखाई गई, लव स्टोरी साबिर अंसारी की मुबंई वाली प्रेमिका से डिट्टो कॉपी होती है. फिलहाल साबिर अंसारी ने फिल्म के एक्टर्स और निर्माता-निर्देशक पर धोखाधड़ी और ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है. मामले की अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी.
अब हमारी सुनो. कैसी कहानी बेई? हमको गाभिन बात पसंद नहीं है. वो भाई की पिच्चर है, भाई की. और भाई की पिच्चर में कहानी होना मात्र एक संयोग है. अव्वल तो भाई की पिच्चर में कहानी हो ही नहीं सकती. और अगर हुई भी तो कौन सा साबिर ने कुश्ती-पहलमानी में गोल्ड मेडल जीते हैं. ओलंपिक लाए हो कि राष्ट्रमंडल? और सुनो चचा. बंबई वाली प्रेमिका की तो बातय न करो. तुम्हाई नहीं इस मुल्क में तिरान्ने दशमलो दो एक लोगों की लव स्टोरी सेम टू सेम होती है. ऐसे हमाई लाइफ की कहानी पर भी एक फिल्म बनी है. नाम है. हैल्लो, हम लल्लन बोल रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement