The Lallantop

कनाडा में ‘गायब’ हुआ जंगल वाला टापू, 15 दिन में 30 किमी बहकर दूसरी जगह दिखा

Canada की एक झील में एक Mysterious Island दिखा, जो कुछ दिनों के बाद गायब हो गया था. अब एक बार फिर वही टापू झील से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर नजर आया है.

Advertisement
post-main-image
कनाडा की झील में दिखा रहस्यमयी टापू. (फोटो- @bchydro)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ब्रिटिश कोलंबिया की विलिस्टन झील में एक 150 फीट लंबा और 75 मीटर चौड़ा पेड़ों से ढका रहस्यमयी टापू देखा गया, जो पहले गायब हो गया था और फिर झील से 30 किलोमीटर दूर पाया गया।
  • यह टापू किसी भी नक्शे या नेविगेशन चार्ट पर रिकॉर्ड नहीं था और पहली बार एक नाविक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसके बाद यह फिर गायब हो गया।
  • BC हाइड्रो कंपनी ने कहा कि टापू पानी में बहकर किनारे गया होगा और यदि परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो पेड़ों वाला यह टापू कई वर्षों तक स्थिर रह सकता है।

पश्चिमी कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया राज्य की विलिस्टन झील में एक रहस्यमयी टापू (Island) नजर आया है. घने पेड़ों से ढका यह टापू पहले दिखा और फिर गायब हो गया. अब इसे वापस झील से 30 किलोमीटर दूर देखा गया है. करीब 150 फीट लंबा और 75 मीटर चौड़ा यह टापू स्थानीय लोगों और वैज्ञानिकों के लिए चर्चा कर विषय बना हुआ है. इस टापू की खास बात यह है कि ये किसी भी नक्शे या नेविगेशन चार्ट पर नहीं था.

Advertisement

बताया गया कि सबसे पहले एक नाविक ने टापू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. वीडियो में झील में तैरते हुए 100 के आसपास पेड़ दिखाई दिए. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, लेकिन इस बीच ये टापू फिर से गायब हो गया. The Guardian की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार, 31 अगस्त को यह टापू दूसरी बार देखा गया था. इसके पहले अगस्त की शुरुआत में यह अपनी पिछली जगह से करीब 30 किलोमीटर से ज्यादा दूर चला गया था. 

पूरा टापू गायब

इस घटना के बारे में जाने वाले लोग इस बात से हैरान हैं कि इतना बड़ा टापू पूरा का पूरा कैसे गायब हो सकता है? BC हाइड्रो एक सरकारी कंपनी है, जो झील और बांधों से जुड़े काम करती है. कंपनी के प्रवक्ता बॉब गैमर का इस टापू पर बयान आया है. उन्होंने कहा कि जब उन्होंने पहली बार इस टापू फोटो देखी, तो उन्हें ये काफी अनोखा और आश्चर्यजनक लगा.

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार टापू का वीडियो देखा तो उन्हें लगा कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है. हालांकि, सैटेलाइट से खिंची फोटो से इस बात की पुष्टि हुई कि वास्तव में एक टापू था, जो झील के मेन हिस्से और बांध से करीब 90 किलोमीटर से ज्यादा दूर तैर रहा था. गैमर ने आगे कहा कि 2 बार देखे जाने के बीच में यह टापू बहकर किनारे चला गया हो. उन्होंने कहा कि गायब होने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह झील में समा गया हो. 

पेड़ों के कई दशक पुराना होने का 'दावा'

ऐसा हो सकता है कि यह किनारे के पास किसी सुरक्षित जगह पर हो. BC हाइड्रो कंपनी को यह नहीं पता है कि इस टापू पर किसने पेड़ मौजूद है. लेकिन अगर उनके हालात सही मिलते हैं, तो वो सालों तक अपनी जगह पर बने रह सकते हैं. साथ ही और बढ़ सकते हैं. वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रहस्यमयी टापू पर खड़े पेड़ कई दशक पुराने हो सकते हैं.

Advertisement

गैमर ने बताया कि ऐसा नहीं है कि इस टापू पर छोटी-छोटी झाड़ियां हों. यह बड़े पेड़ों वाला एक टापू है और इस बात को समझना बहुत दिलचस्प है. ऐसी घटनाएं रोज-रोज नहीं होती है. इलाके के रहने वाले रॉकी एवरी ही पहले इंसान हैं, जिन्होंने टापू का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. उन्होंने कहा कि ‘अगर मैं जा पाता, तो उस टापू पर जरूर जाता.’  

यह भी पढ़ें: अफ्रीका को छोटा दिखाने वाला दुनिया का नक्शा बदल गया, अमेरिका ने अकेले किया विरोध

हालांकि, गैमर ने नाविकों और अन्य लोगों की सलाह दी है कि वो इस टापू पर कदम रखने से बचने की सलाह दी है. उनका कहना है कि टापू पर जाने की कोशिश करना ‘असुरक्षित’ हो सकता है.

वीडियो: श्रीनगर एयरपोर्ट पर खंभे से टकराया प्लेन, दिल्ली आ रही फ्लाइट की क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग?

Advertisement