तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को हत्या कर दी गई थी. अब BSP चीफ मायावती ने मामले को लेकर तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है (Mayawati on Armstrong Murder). 7 जुलाई को मायावती और BSP के नेशनल कॉर्डिनेटर आकाश आनंद आर्मस्ट्रांग को अंतिम श्रद्धांजलि देने को चेन्नई पहुंचे. इस दौरान भाषण देते हुए मायावती ने स्टालिन सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए.
तमिलनाडु पहुंचीं मायावती, BSP नेता की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग की
BSP Chief Mayawati ने कहा- अगर Tamil Nadu की सरकार गंभीर होती तो अब तक असली अपराधी पकड़ लिए जाते.


मायावती ने कहा,
मेरा तमिलनाडु की सरकार से और मुख्यमंत्री से कहना है कि उन्हें लॉ एंड ऑर्डर पर ध्यान देना चाहिए. जो कमजोर तबके के लोग हैं, दलित समुदाय के लोग है, उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. जिस तरह से शाम के वक्त उनकी हत्या की गई, मुझे लगता है कि अगर सरकार गंभीर होती तो अब तक असली अपराधी पकड़ लिए जाते. मैं राज्य सरकार से कहूंगी कि आप हमें न्याय नहीं देना चाहते हैं तो हम चाहेंगे कि ये मामला CBI को रेफर कर दिया जाए.
मायावती ने आगे कहा,
हत्या वाले दिन क्या हुआ?ये किसी दलित नेता की हत्या का मामला नहीं है बल्कि पूरा दलित समुदाय खतरे में है. कई और दलित नेता डरे हुए हैं. उनकी जान सुरक्षित नहीं है. अगर जांच CBI को नहीं सौंपी जाती है तो इसका मतलब है कि इस मामले में राज्य सरकार की भी मिलीभगत है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबकि, आर्मस्ट्रांग पेरम्बूर में अपना नया घर बनवा रहे थे. निर्माण कार्य का जायज़ा लेने वो शाम को आते थे. रोज़ की तरह 5 जुलाई की शाम वो अपने निर्माणाधीन घर की तरफ निकले थे. करीब 7:30 बजे जब वो घर के करीब पहुंचे, तभी बाइक पर सवार 6 लोगों के एक ग्रुप ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले से वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, 6 में से 4 हमलावरों ने चर्चित फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट पहन रखी थी. इस मामले में अबतक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
बसपा अध्यक्ष बनने से पहले साल 2006 में आर्मस्ट्रांग ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के पार्षद भी रह चुके हैं. पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग तमिलनाडु में एक दलित 'आंबेडकरवादी आवाज़' के रूप में जाने जाते रहे. उन्होंने साल 2011 में कोलाथुर सीट से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा था. जिसमें उन्हें डीएमके के एमके स्टालिन से हार मिली थी.
वीडियो: बसपा नेता आकाश आनंद की रैली में पैसे बांटने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR





















