The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • tamilnadu bsp president k armstrong killed by unknown persons in chennai bjp expressed grief

तमिलनाडु: बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष की बेरहमी से हत्या, बीजेपी ने स्टालिन सरकार पर उठाए सवाल

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. घटनास्थल से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, 6 में से 4 हमलावरों ने चर्चित फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट पहन रखी थी.

Advertisement
tamilnadu bsp president k armstrong killed by unknown persons in chennai bjp expressed grief
तमिलनाडु बीएसपी अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या. (तस्वीर:PTI)
pic
शुभम सिंह
5 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 5 जुलाई 2024, 12:15 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की 5 जुलाई को छह लोगों ने हत्या कर दी. बाइक पर आए कुछ लोगों ने आर्मस्ट्रांग पर पेरम्बूर में उनके घर के पास हमला किया. हॉस्पिटल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई. हमलावर अभी तक पुलिस के चंगुल से बाहर हैं. 

बीएसपी नेता की हत्या 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आर्मस्ट्रांग अपना नया घर बनवा रहे थे. वे उसके निर्माण कार्य का निरक्षण करने शाम को आते थे. रोज़ की तरह 5 जुलाई की शाम वो अपने निर्माणाधीन घर की तरफ निकले थे. करीब 7:30 बजे जब वो घर के करीब पहुंचे, तभी बाइक पर सवार 6 लोगों के एक ग्रुप ने आर्मस्ट्रांग पर चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले से वो गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. 

पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है. घटनास्थल से एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार, 6 में से 4 हमलावरों ने चर्चित फूड डिलीवरी कंपनी की टीशर्ट पहन रखी थी.

तमिलनाडु बीजेपी ने जताया शोक

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने घटना पर दुख जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

Image embed
Image embed

बसपा अध्यक्ष बनने से पहले साल 2006 में आर्मस्ट्रांग ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के पार्षद भी रह चुके हैं. पेशे से वकील आर्मस्ट्रांग तमिलनाडु में एक दलित 'आंबेडकरवादी आवाज़' के रूप में जाने जाते रहे. उन्होंने साल 2011 में कोलाथुर सीट से तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें डीएमके के एमके स्टालिन से हार मिली थी. 

वीडियो: 16 साल के लड़के ने 9 साल की बच्ची की हत्या कर दी, वजह चौंका देगी

Advertisement

Advertisement

()