The Lallantop

किसान प्रोटेस्ट से जुड़े सवाल पर ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पाकिस्तान का जिक्र क्यों किया?

सवाल पूछने वाले सांसद तनमनजीत सिंह धेसी पीएम के जवाब से भौंचक रह गए.

Advertisement
post-main-image
संसद में सवाल का जवाब देते ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन (बाएं) और उनके जवाब से भौंचक बैठे सांसद तनमनजीत सिंह धेसी. (तस्वीर: ट्विटर वीडियो स्क्रीनशॉट)
बुधवार. 9 दिसम्बर. ब्रिटेन की संसद. यहां पर पर सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने भारत में चल रहे किसान प्रदर्शनों को लेकर सवाल पूछा. लेकिन ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन सवाल समझ नहीं पाए. और किसी दूसरी ही दिशा में चले गए. तब से खबरें चल रही हैं उनके  बारे में. क्या हुआ? ब्रिटेन के हाउस ऑफ कॉमंस में हर हफ्ते प्रधानमंत्री से सवाल के सेशन रखे जाते हैं. इसी सेशन के दौरान तनमनजीत सिंह धेसी ने PM से कहा,
कई सांसद, खास तौर पर वो जो पंजाब और भारत के दूसरे हिस्सों से आते हैं और मैं, शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर इस्तेमाल होते वॉटर कैनन, आंसू गैस, और बलप्रयोग के फुटेज को देखकर बेहद परेशान हैं.हालांकि ये देखकर दिल को सुकून मिला कि वही किसान उन फोर्सेज को खिला पिला रहे थे, जिन फोर्सेज को आदेश दिया था था कि किसानों को पीटें और दमित करें. कितना अच्छा जज्बा है, और एक ख़ास तरह के लोग ही ये कर पाते हैं. तो क्या प्राइम मिनिस्टर भारतीय प्राइम मिनिस्टर को हमारी घबराहट, और वर्तमान गतिरोध को सुलझाने के लिए जल्द से जल्द कोई उपाय ढूंढने की हमारी उम्मीद के बारे में बता पाएंगे. और क्या वो इस बात से सहमत हैं कि हर किसी को शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट करने का अधिकार है.
इस पर PM बोरिस जॉनसन ने कहा,
 ज़ाहिर सी बात है कि भारत पाकिस्तान के बीच जो भी हो रहा है उसको लेकर हम गंभीर हैं, लेकिन ये मामले मुख्य रूप से दो सरकारों के बीच निपटाने के लिए हैं, और मुझे मालूम है कि आप भी इस पॉइंट को समझते होंगे.
इसके बाद तनमनजीत सिंह धेसी ने उनके इंटरेक्शन के वीडियो को ट्विटर पर डाला, और लिखा,
अगर हमारे PM को असल में पता होता कि वो क्या बोल रहे हैं तो थोड़ी मदद मिल जाती.
सोशल मीडिया पर तनमनजीत के रिएक्शन के वीडियो काफी चल रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement