The Lallantop

एक्स के घर तूफान बनकर पहुंची महिला पुलिस अधिकारी, नई गर्लफ्रेंड को पीटा, अब बर्खास्त

महिला पुलिस अफसर अपने एक्स बॉयफ्रेंड के घर घुस गई. बैटन से दरवाजा तोड़ा. एक्स और उसकी नई गर्लफ्रेंड से झगड़ा किया. घर में तोड़फोड़ मचाई और कार को भी नुकसान पहुंचाया. कोर्ट में गुनाह कबूलने के बाद उसकी पुलिस नौकरी चली गई. 6 महीने की जेल और नुकसान की भरपाई की मांग भी हुई है.

Advertisement
post-main-image
आरोपी पुलिस अफसर को बर्खास्त कर दिया गया है (फोटो- एपी)

फिल्मी सीन जैसा मामला. रात. गुस्से में जलती आंखें. हाथ में बैटन. दरवाजे पर ठक ठक नहीं, सीधा धड़ाम. अंदर एक्स बॉयफ्रेंड और उसकी नई मोहब्बत. और शुरू हो गया पूरा हाई-वोल्टेज ड्रामा.

Advertisement

अब लोकेशन पर आइए. जगह है अमेरिका का न्यू जर्सी. बरकले नाम की शांत बस्ती. जहां रात में आमतौर पर सिर्फ झींगुरों की आवाज सुनाई देती है. लेकिन उस रात पड़ोसी समझ ही नहीं पाए कि घर में हॉलीवुड शूटिंग चल रही है या मोहब्बत का टीवी वाला एपिसोड रियल लाइफ में आ गया.

NY Post की खबर के मुताबिक इस पुलिस अफसर का नाम है रेबेका सयेग. उम्र 32. कभी टॉम्स रिवर की पुलिस अफसर थीं. अप्रैल की उसी रात इसने एक्स के घर में घुसकर बैटन से दरवाजा तोड़ा. दोनों से हाथापाई की. फिर घर का सामान तोड़ा. गाड़ी का हुड डेंट कर दिया. मतलब अपना गुस्सा एक साथ घर और गाड़ी पर उतार दिया.

Advertisement
NY Police
पुलिस अफसर पर मारपीट का आरोप है (फोटो- AP)

17 नवंबर को कोर्ट में पेशी. वहीं रेबेका ने माना कि गलती हो गई. चोरी, तोड़फोड़, मारपीट सब मान लिया. और इसकी कीमत इतनी बड़ी कि अब न पुलिस नौकरी. न न्यू जर्सी में किसी सरकारी दफ्तर की चौखट. बैज भी गया. करियर भी गया.

प्रॉसीक्यूशन चाहता है 180 दिन जेल. पीड़ितों से दूरी. नुकसान की भरपाई. पहले ही सस्पेंड थीं. अब पूरी तरह आउट. प्यार में दिमाग चलना बंद होता है. यहां तो करियर का स्विच भी ऑफ हो गया.

ये भी पढ़ें- ठंडी रात में मां-बाप ने नवजात को रोड पर छोड़ा, फिर आवारा कुत्तों ने जो काम किया, दिल जीत लिया

Advertisement
एक्स की इमोजी पर हुआ बवाल

इससे पहले पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के धूपगुड़ी इलाके में एक इंस्टाग्राम इमोजी ने बड़ा झगड़ा करा दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुआ ये कि एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर दिल वाला इमोजी भेज दिया. बस फिर क्या था. पति और पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई और बात हाथापाई तक पहुंच गई. मारपीट में पत्नी, उसकी बहन और पति की मां जख्मी हो गईं. एक की हालत नाजुक बताई जा रही है. ये पूरा मामला शनिवार को डोमोहानी गांव का है.

वीडियो: जोधपुर में वकील के साथ पुलिस की बदसलूकी वाला वीडियो पहुंचा हाईकोर्ट पहुंचा

Advertisement