The Lallantop

समंदर किनारे गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा था, तभी कुछ ऐसा हुआ कि मदद के लिए लोग बुलाने पड़ गए!

घटना का वीडियो वायरल है.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल वीडियो के स्क्रीन शॉट

हर कोई अपने पार्टनर को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज करना चाहता है. इसके लिए लोग यादगार जगह चुनते हैं, पूरी तैयारी करते हैं और फिर प्रपोज करते हैं. कुछ एक लोग क्रिकेट के मैदान में पार्टनर के सामने घुटनों पर बैठ जाते हैं. हालांकि कई बार ऐसा करते वक्त ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि वीडियो वायरल (Social Media Viral Videos) हो जाता है. बीते साल हमने आपको एक खबर बताई थी जिसमें एक शख्स गर्लफ्रेंड को समंदर में शिप पर प्रपोज करने के लिए बैठता है कि अचानक उसकी रिंग पानी में गिर जाती है. वो उसे बचाने की कोशिश करते हुए खुद भी पानी में गिर जाता है. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बीच पर प्रपोज कर रहा था कि उसकी अंगूठी ही रेत में खो गई. फिर कई लोग भागकर आए और सबने मिलकर अंगूठी खोजी. घटना ऑस्ट्रेलिया की है. सिडनी के कूगी बीच पर एक लड़के ने रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने की पूरी तैयारी कर ली. पीछे लाइट जलते हुए मैरी मी का बड़ा साइन लगा था, आसपास में शानदार लाइटिंग थी लेकिन जो हुआ, वो शायद नहीं होना था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जाय नाम के लड़के ने गर्लफ्रेंड सई को सैंड बीच पर प्रपोज करने का प्लान बनाया. इस दौरान रिंग ही खो गई. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...

Advertisement

सई ने वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. साथ में लिखा कि  मेरे मंगेतर की ओर से एक सलाह है. कभी भी अपने पार्टनर को रेत पर ढीली अंगूठी के साथ प्रपोज मत करना.' ये वीडियो काफी देखा जा रहा है और ये कपल खबरों में आ गया है. स्थानीय मीडिया में भी ये खबर चली है. लोग इसे लेकर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इस कपल का प्रपोजल तो यादगार बन गया.' किसी ने लिखा कि ऐसे लम्हों पर हड़बड़ी के चक्कर में ऐसा हो जाता है.' एक ने लिखा कि आप दोनों को बधाई हो.' 

कुल मिलाकर लोग तो अलग-अलग कॉमेंट कर इस कपल को बधाई दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: BBC पहुंचे इनकम टैक्स वाले, डॉक्यूमेंट्री पर तानों के बीच बाहर क्या अजीब हो गया?

Advertisement