एक दिन पहले बिहार के एक लड़के की खबर खासी वायरल (Boy Admitted In Hospital After He Finds Himself Alone In Exam Hall Viral) हुई थी. लड़का बोर्ड एग्जाम देने के लिए सेंटर पर गया और वहां 500 लड़कियों के बीच खुद को अकेला पाकर नर्वस होकर बेहोश हो गया. इसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी है तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. इस खबर के आने के बाद से कुछ लोगों ने मनीष शंकर नाम के इस लड़के का मजाक बनाया तो कुछ इसके समर्थन में आ खड़े हुए. अब इस खबर में एक नया अपडेट आया है.
एग्जाम में 500 लड़कियों के बीच अकेला लड़का कैसे बैठा था, किसकी गलती थी? अब पता चली है!
असली कारण पता चला गया


जिस एग्जाम सेंटर पर मनीष शंकर नाम का परीक्षार्थी एग्जाम देने गया था, वो गर्ल्स सेंटर ही था. अब आप सोचेंगे कि अगर सेंटर गर्ल्स के लिए था तो वहां अकेले लड़के का सेंटर कैसे आ गया? इसका जवाब है, एक छोटी सी गलती के कारण ये सब हुआ. दरअसल मनीष ने बोर्ड एग्जाम का फार्म भरते हुए सेक्स (लिंग) में मेल की जगह फीमेल भर दिया था. अब ये मनीष की गलती थी, फॉर्म भरने वाले की गलती थी या फिर बोर्ड की ओर से मिसप्रिंटिंग का केस है. इस बारे में तो कोई कुछ नहीं कह सकता लेकिन सेक्स (लिंग) फीमेल लिखने के कारण बोर्ड ने उसका सेंटर गर्ल्स सेंटर में रख दिया. मनीष का एडमिट कार्ड सामने आने के बाद मामले में नई बात मालूम चली है. देखिए मनीष का एडमिट कार्ड...

ऐसे में लड़कियों से भरे सेंटर पर अकेले लड़के को देख परीक्षकों और बाकी लोगों ने उससे सवाल जवाब किए. इसके चलते मनीष परेशान हो गया और चक्कर खाकर बेहोश हो गया. वहां से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद इलाज के लिए मनीष को पटना ले जाया गया. आजतक से जुड़े रंजीत कुमार सिंह की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लोगों के सवालों से मनीष घबरा गया जिसके चलते वो बेहोश हो गय था. एक दिन पहले ही मनीष की चाची ने बताया था कि 'वह एग्जाम सेंटर गया और देखा कि कमरा लड़कियों से भरा हुआ था. इससे वो घबरा गया और उसे बुखार आ गया. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.' देखें मनीष की चाची का बयान…
लोगों ने तो इस मामले पर अलग-अलग कॉमेंट्स किए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: बजट 2023 में 7 लाख तक कमाई टैक्स फ्री, तो कौन खुश हुआ, किस बात पर दुखी लोग?


















