The Lallantop

पाकिस्तान से व्यापार खत्म करने पर क्या बोले अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा है कि पनामा पेपर लीक में बीजेपी का कोई नेता शामिल नहीं है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद करने के सवाल पर शाह ने कहा कि इसपर सभी राजनीतिक दलों से बात कर फैसला लिया जाएगा.  

"पाकिस्तान के साथ व्यापार के मुद्दे पर पार्टी सभी दलों से बातचीत कर उनकी राय जानेगी."

इसके अलावा शाह ने और भी कई मुद्दों पर सवालों के जवाब दिए. आप भी पढ़िए उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस की कुछ अहम बातें.

1. पनामा पेपर लीक में हमारी पार्टी का कोई भी नहीं है. 2. नीतीश ने भ्रष्टाचार पर इस्तीफा दिया 3.बिहार में हमने कोई दल नहीं तोड़ा है 4.सपा नेता शिवपाल का बीजेपी में आने का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. 5. यूपी में कानून-व्यवस्था संभलने में थोड़ा वक्त लगेगा, योगी सरकार ठीक काम कर रही है. 6. सोनू यादव हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, उनके घर खाना खाने पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. 7.तीन साल में 7 करोड़ 64 लाख लोगों को मुद्रा रोजगार योजना के तहत काम दिया गया. 8.गो मंत्रालय बनाने पर विचार चल रहा है. इस पर कई प्रस्ताव आए हैं. 9. हम कानूनी तरीके से अयोध्या में राम मंदिर बनेगा. हमारे स्टैंड में कोई बदलाव नहीं आया है. 10. कांग्रेस ने क्यों अपने विधायकों को बेंगलुरु में बंद कर रखा है.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement