The Lallantop

जीत पर इतना भरोसा कि PM मोदी ने चुनाव के बाद वाले कामों की भी प्लानिंग शुरू कर दी

PM Narendra Modi ने मंत्रिपरिषद की आखिरी बैठक में अपने अधिकारियों से कहा कि वो चुनाव अवधि को छुट्टी के तौर पर ना लें और परियोजनाएं पर काम जारी रखें क्योंकि इस दौरान पार्टी नेतृत्व चुनावी प्रक्रिया में व्यस्त रहेगा.

Advertisement
post-main-image
PM नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक को संबोधित किया (फोटो- ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 3 मार्च को लोकसभा चुनाव (Loksabha Elections 2024) से पहले एक आखिरी बार दिल्ली में मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई. दिन भर चली इस मीटिंग की अध्यक्षता पीएम मोदी (PM Modi) ने खुद की. खबर है कि बैठक में चुनाव की तैयारियों के साथ साथ चुनाव के बाद वाले कामों को लेकर भी प्लानिंग की गई. BJP अपनी जीत को लेकर इतनी आशवस्त है कि इलेक्शन के बाद 100 दिनों का एक्शन प्लान (100 Day Action Plan) बना डाला.

Advertisement

बैठक के दौरान विकसित भारत 2047 के लिए रोडमैप और अगले पांच सालों के लिए एक डीटेल एक्शन प्लान से जुड़ी प्रेजेंटेशन पेश की गई. उसमें विकसित भारत के लिए PM मोदी के विज़न पर चर्चा हुई. जैसे- जीरो गरीबी, हर युवा के लिए कौशल और कल्याणकारी योजनाएं.

मोदी ने क्या-क्या कहा?

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, PM मोदी ने अपने अधिकारियों से कहा कि वो सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करना जारी रखें और चुनाव अवधि को छुट्टी के तौर पर ना लें क्योंकि इस दौरान पार्टी नेतृत्व चुनावी प्रक्रिया में बिजी रहेगा. उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि जब चुनाव के बाद सरकार वापस आएगी तो सरकार नए जोश और उत्साह के साथ काम करेगी.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, मई में नई सरकार के गठन के बाद तुरंत काम शुरू करने के लिए इस मीटिंग में 100-दिवसीय एजेंडे पर भी काम किया गया.

PM मोदी का आगे का क्या प्लान?

खबर है कि PM मोदी 4 से 6 मार्च के बीच तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करने वाले हैं. तेलंगाना के आदिलाबाद में वो 56,000 करोड़ रुपये और  संगारेड्डी में करीब 6,800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. हैदराबाद में PM मोदी नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) का उद्घाटन करेंगे. तमिलनाडु के कलपक्कम में वो स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग देखने पहुंचेंगे. 

PM मोदी ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले हैं. इसके अलावा PM कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये के कई कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स और बिहार के बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये के बुनियादी ढांचे का उद्घाटन करेंगे. मुजफ्फरपुर-मोतिहारी LPG पाइपलाइन का उद्घाटन भी होना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में BJP की जीत, PM मोदी के कामों पर क्या सोचती है जनता? MOTN में साफ हो गया

इधर, चुनाव आयोग के सूत्रों से पता चला है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की तारीख का एलान 13 मार्च को किया जा सकता है.

वीडियो: बीजेपी के इकलौते मुस्लिम प्रत्याशी डॉ. अब्दुल सलाम को कहां से टिकट मिला?

Advertisement