The Lallantop

मोदी जी, नए साल में कुछ और भले न कीजिए, ऐसे विधायकों का मुंह बंद करवाइए

ऐसे नेता रहे तो बीजेपी को बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement
post-main-image
राजस्थान के अलवर के विधायक ने मुस्लिमों के खिलाफ बातें बोली हैं.
साल का पहला दिन है. और पहले ही दिन ऐसी खबर आपको बतानी पड़ रही है कि या तो आप हंसेंगे और या तो अपने सिर के बाल नोचने लगेंगे. बात राजस्थान के अलवर शहर के विधायक बनवारी लाल सिंघल की कर रहे हैं. इन्होंने एक फेसबुक पोस्ट डाला है, जिस पर हंगामा हो गया है. इसमें इन्होंने हिंदू समाज की इतनी चिंता की है कि सभी हिंदू पढ़कर शरमा जाएं. हिंदुओं का अस्तित्व इन्हें खतरे में नजर आ रहा है. हिंदू धर्म भी खतरे में आ गया है. मुस्लिमों की आबादी पर इनकी पैनी नजर है. कह रहे हैं कि एक दिन भारत मुस्लिम राष्ट्र बन जाएगा. इस विवादित पोस्ट के बाद जब विधायक बनवारी लाल सिंघल से बात की गई तो वो एक बार फिर बरस पड़े और क्या बोले, खुद देख लीजिए-
# देश में मुस्लिम समाज के द्वारा 2030 तक पूरे देश के शासन की बागडोर अपने हाथ में लेने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत आबादी बढ़ाई जा रही है.
# हिन्दू दम्पति एक या दो संतान पैदा कर रहा है. जबकि मुस्लिम दम्पति 8 से 10-12-14 तक संतानें पैदा कर रहे हैं. कई बार तो मुस्लिम दम्पति संतान पैदा करने के लिए महिलाओं को खरीदकर लाते हैं. इस तीव्र गति से मुस्लिम आबादी बढ़ रही है, जिससे आने वाले वर्षों में हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा.
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के साथ बनवारी लाल.
राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के साथ बनवारी लाल.

#अलवर में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें संतान पैदा करने के लिए मुस्लिम समाज के लोग बिहार, बंगाल से लड़कियों को खरीद कर लाए और उनसे दूसरी शादी कर बच्चे पैदा किए जा रहे हैं.
# मुस्लिम आबादी अधिक होने पर ज्यादा से ज्यादा राज्यों में मुख्यमंत्री, देश का प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मुस्लिम होंगे. जिसके बाद इनके द्वारा इस तरह के कानून बनाए जाएंगे कि हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा. मुस्लिम हिंदुओं को जेल में ठूंस देंगे और हिंदुओं के संसाधनों का खुद इस्तेमाल करेंगे.
# जिस देश में 30 फीसदी से अधिक मुसलमानों की जनसंख्या हो जाती है, उस देश में मुस्लिमों का शासन और कब्जा हो जाता है. ऐसे उदाहरण इतिहास में हमारे देश में भी पूर्व में देखने को मिले हैं.
# मुस्लिम समाज के लोगों के लिए शिक्षा और विकास कोई महत्व नहीं रखता है. उनका केवल एक ही मकसद है अधिक से अधिक जनसंख्या वृद्धि कर देश को मुस्लिम राष्ट्र घोषित कराया जाए और यहां की सत्ता पर काबिज होना ही एक लक्ष्य दिखाई देता है.
बनवारी लाल अलवर से विधायक हैं.
बनवारी लाल अलवर से विधायक हैं.

# हिंदुओं के द्वारा देश के विकास के लिए जो टैक्स दिया जा रहा है, उन आर्थिक संसाधनों को मुस्लिम समाज के लोग चट करने में लगे हुए हैं. देश की आर्थिक उन्नति में मुस्लिम समाज का योगदान न के बराबर है.
# देश में रहकर मुस्लिम समाज के लोग हिंदुओं ओर देश से पाकिस्तान जैसा व्यवहार करते हैं, इससे शर्मनाक घटना देश के लिए क्या हो सकती है. हिंदुओं को देश में दो बच्चों का कानून लाने के लिए संघर्ष करना होगा अन्यथा देश में हालात विकराल हो जाएंगे.
# इसीलिए उनके द्वारा हिंदू समाज में चेतना लाने के लिए यह पोस्ट डाला गया है. हिंदुओं को अपनी आबादी बढ़ानी चाहिए. आज देश की आवश्यकता है कि हिंदू अधिक से अधिक संतान पैदा करें अन्यथा देश में समान रूप से दो संतान का कानून लाने के लिए संघर्ष करना चाहिए. हिंदू अगर इस समय नहीं चेते तो यह देश 2030 तक मुस्लिम राष्ट्र हो जाएगा और हिंदुओं के लिए कोई विकल्प नहीं बचेगा.
# ये पोस्ट डालने से पहले मैंने एक वीडियो देखा था, जिसमें एक चैनल में संत के द्वारा लाइव डिबेट में तथ्यात्मक और संख्यात्मक तथ्य प्रस्तुत किए गए थे. उनसे प्रभावित होकर मैंने यह पोस्ट डाली. लोगों को जागृत करने के लिए साधु का लाइव वीडियो भी शेयर किया है.
पीएम मोदी के साथ विवादित पोस्ट डालने वाले सिंघल.
पीएम मोदी के साथ विवादित पोस्ट डालने वाले सिंघल.

हमारी तो खोपड़ी में दर्द होने लगा. मतलब कुछ भी बोल रहा है ये आदमी. पता नहीं कहां से ढूंढकर लाए जाते हैं ऐसे नमूने. मोदी जी 2022 तक न्यू इंडिया बनाने की बात कर रहे हैं. इनको 2025 तक मुस्लिम राष्ट्र बनता दिख रहा है. देखिए मोदीजी पहले तो इन विधायक को ही भरोसा दिलाइये कि आप क्या कर रहे हैं. बाद में देश को दिलाइयेगा. फिर इनको कुछ काम दीजिए. मुस्लिमों की आबादी गिनने से इन्हें फुर्सत नहीं है. बीजेपी को भी बधाई- उनकी बड़बोले नेताओं की लिस्ट में एक आदमी और बढ़ गया है. ऐसे ही लिस्ट बढ़ती रही तो बीजेपी को बाहरी दुश्मनों की जरूरत नहीं पड़ेगी. आखिर में एक ही बात मन में आ रही है - पहले ऐसे नेताओं के मुंह पर पट्टी लगवाओ, देश बाद में सुरक्षित होगा.


लल्लनटॉप वीडियो देखें-

ये भी पढ़ें-
वो शायर जिसने कहा था, 'किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है'

हिंदुत्व के आतंक ने एक फेसबुक पेज चलाने वाले की ज़बान खींच ली

मोहम्मद कैफ ने क्रिसमस पर बधाई दी, लोगों ने फिर गंद फैला दी

ओवैसी जी, आपको देश में सब हरा ही हरा देखना है, आप सावन के अंधे हैं क्या?

सेंसर की कैंची चलने के बाद ये होगा 'पद्मावती' फिल्म का नया नाम

 

Advertisement
Advertisement