The Lallantop

'बिलकिस के बलात्कारी संस्कारी ब्राह्मण' वाले बयान पर अब बोले BJP MLA- दोषी दूसरी जाति के भी थे

बिलकिस बानो रेप केस में 11 दोषियों को रिहा करने वाली कमेटी में भी शामिल थे विधायक सीके राउलजी.

Advertisement
post-main-image
बिलकिस बानो और सीके राउलजी. (आजतक)

बिलकिस बानो रेप केस के 11 दोषियों को छोड़े जाने पर बीजेपी के एक विधायक का बयान चर्चा में है. डिजिटल मीडिया पोर्टल मोजो से बात करते हुए गुजरात के गोधरा से विधायक सीके राउलजी ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वो ब्राह्मण थे और ब्राह्मण अच्छे संस्कार के लिए जाने जाते हैं. हो सकता है कि किसी ने जानबूझकर उन्हें फंसाया हो.

राउलजी का ये बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि वो उस कमेटी में शामिल थे, जिसने सभी 11 दोषियों को रिहा करने का फैसला लिया.

Advertisement

इस मामले पर जब आजतक की गोपी घांघर ने सीके राउलजी से बात की तो उन्होंने कहा,

दोषियों में ब्राह्मण के अलावा भी कई जातियों के लोग थे. उनमें आदिवासी भी थे. ये कहना गलत है कि ब्राह्मण थे इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया. उन्हें सरकार द्वारा बनाई सुप्रीम कोर्ट कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर रिहा किया गया है. उन्होंने 14 साल से ज्यादा जेल में काटे हैं. और जेल में उनके आचरण को देखते हुए ये फैसला लिया गया.

हालांकि, राउलजी अपनी बात को एक फिर दोहराते नजर आए. उन्होंने कहा कि दंगे-फसाद में जानबूझ कर फंसा दिया जाता है. इस केस में भी ऐसा हो सकता है.

Advertisement
जेल से निकलने पर स्वागत हुआ 

इससे पहले 15 अगस्त को बिलकिस बानो के दोषियों को जेल से रिहा किया गया था. रिव्यू कमेटी जेल में व्यवहार और आचरण को अच्छा बताते हुए 11 दोषियों को रिहा किया था. इनकी रिहाई के बाद वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, जिनमें इन्हें फूल मालाएं पहनाई जा रही थीं और मिठाई खिलाई जा रही थी. ये सब इन दोषियों के घरवालों और विश्व हिंदू परिषद के लोगों की तरफ से किया गया.

क्या हुआ बिलकिस बानो के साथ?

गोधरा कांड के बाद गुजरात दंगों में झुलस रहा था. इन्हीं दंगों में 3 मार्च, 2002 को बिलकिस बानो गैंगरेप का शिकार हुईं. उनके साथ 11 लोगों ने एक एक कर के रेप किया. उस समय बिलकिस 5 महीने की गर्भवती थीं. उनकी गोद में एक 3 साल की बेटी थी. जिसकी हत्या कर दी गई थी. उनके परिवार के सदस्यों को भी मौत के घाट उतार दिया गया था.

दोषियों के जेल से छूटने पर बिलकिस ने गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा कि दो दिन पहले, 15 अगस्त के दिन जब मैंने सुना कि मेरे परिवार और मेरे जीवन को बर्बाद करने वाले, मुझसे मेरी तीन साल की बेटी को छीनने वाले 11 लोग जेल से रिहा हो गए, तब मैं 20 साल पहले हुई घटना के सदमे से मैं एक बार फिर गुजरी हूं. मैं अब भी सदमे में हूं. मेरे पास शब्द नहीं हैं. 

बिलकिस ने सरकार से दोषियों की रिहाई का फैसला वापस लेने की गुजारिश की है.

वीडियो: गुजरात दंगों में बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले 11 दोषी बाहर कैसे आए?

Advertisement