The Lallantop

अब बेगूसराय में रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या, पत्रकार मर्डर केस से क्या समानता पता लगी?

तीन नकाबपोश लोग बाइक से आए और गोली मारकर फरार हो गए

Advertisement
post-main-image
बिहार के बेगूसराय रिटायर्ड टीचर की हत्या (फोटो: आजतक/सौरभ कुमार)

बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में सुबह-सुबह टहलने निकले एक रिटायर्ड टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तीन नकाबपोश लोग बाइक से आए और 70 साल के रिटायर्ड टीचर जवाहर राय को गोली मारकर फरार हो गए. शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. वहीं ये बात भी सामने आई है कि जवाहर राय अपने बेटे की हत्या के मामले में मुख्य गवाह थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बेगूसराय में रिटायर्ड टीचर की हत्या 

आजतक के सौरभ कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा रेलवे स्टेशन के पास की है. गांव के लोगों ने बताया कि मृतक जवाहर राय रोज सुबह में टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की तरफ निकलते थे. 20 अगस्त को भी जब वह फतेहा हॉल्ट के पास सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे, उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश लोगों ने उन्हें गोली मार दी. जवाहर राय की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्रकार मर्डर केस जैसा मामला!

शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है. वहीं ये बात भी सामने आई है कि ढाई साल पहले मृतक जवाहर राय के बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. फरवरी 2021 में हुए अपने बेटे की हत्या के मामले में मृतक जवाहर राय चश्मदीद गवाह थे. घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

Advertisement

इससे पहले 18 अगस्त को अररिया में पत्रकार विमल कुमार यादव की उनके घर पर हत्या कर दी गई थी. विमल कुमार भी चार साल पहले हुई अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह थे. केस का ट्रायल चल रहा था, जिसमें विमल की गवाही होनी थी.

यहां पढ़ें- बिहार: पत्रकार विमल यादव मर्डर केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 अरेस्ट, परिवार ने किसका नाम लिया?

बेगूसराय में पिछले एक हफ्ते में करीब आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं के कारण यहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं. बेगूसराय में ही 19 अगस्त की रात को पार्किंग विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गई थी. इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई. कुछ दिन पहले बछवाड़ा थाना क्षेत्र में ही रूदौली पंचायत के उप-मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई गई थी. 

Advertisement
मोतिहारी में सब्जी खरीद रहे ठेकेदार की हत्या

20 अगस्त को ही बिहार के मोतिहारी में एक ठेकेदार को गोली मार दी गई. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक मोतिहारी में सब्जी खरीदने गए ठेकेदार राजीव कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने वारदात को चकिया थाना चौक पर अंजाम दिया. राजीव के सीने में दो गोली लगी थीं. रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर बाइक पर आए थे और ठेकेदार को गोली मारकर मुजफ्फरपुर की तरफ भाग गए. घटना के बाद ठेकेदार को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

वीडियो: 'जिस पत्रकार को गोली मारी, वो...' बिहार में विमल यादव मर्डर केस पर क्या नई बात पता चली?

Advertisement