The Lallantop

राष्ट्रगान के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने क्या किया जो बवाल मच गया?

बिहार की राजधानी पटना में 20 मार्च को सेपक टकरा विश्वकप- 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों और अधिकारियों के साथ शामिल हुए.

Advertisement
post-main-image
क्या बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राष्ट्रगान का अपमान किया? (तस्वीर:सोशल मीडिया)

बिहार की राजनीति में बनते नए समीकरणों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ‘राष्ट्रगान का अपमान’ करने का आरोप लगा है. उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वे राष्ट्रगान के बीच प्रदेश के आला अधिकारी को टोकते नज़र आ रहे हैं. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतिश का वीडियो शेयर करके उन्हें ‘मानसिक रूप से अचेत’ बताया है. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश का बचाव किया है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या नीतीश ने राष्ट्रगान का अपमान किया?

बिहार की राजधानी पटना में 20 मार्च को सेपक टकरा विश्वकप- 2025 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इसमें सीएम नीतीश कुमार अपने अन्य कैबिनेट सहयोगियों और अधिकारियों के साथ शामिल हुए. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान जब राष्ट्र गान हो रहा था तो नीतीश कुमार अपने पास में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोक रहे थे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतिश उनसे कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान दीपक कुमार बहुत असहज नजर आ रहे थे और वे इशारों में मुख्यमंत्री से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे.

Advertisement

राष्ट्र गान के दौरान नीतीश कुमार इधर-उधर देख रहे थे और वे उसके खत्म होने से पहले ही दोनों हाथ जोड़कर लोगों को अभिवादन करने लगे.

यह भी पढ़ें:कलकत्ता HC ने बंगाल में लाखों OBC सर्टिफिकेट रद्द किए, ममता बोलीं- 'नहीं मानेंगे'

विपक्ष ने नीतीश पर साधा निशाना, मांझी ने किया बचाव

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार के ऐसा करने की आलोचना की है. RJD सुप्रीमो लालू यादव ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से वीडियो को पोस्ट करके लिखा, “राष्ट्रगान का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान. बिहारवासियों, अब भी कुछ बचा है?”

Advertisement

वहीं, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भी नीतीश के वीडियो को पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा,

“कम से कम कृपया राष्ट्र गान का तो अपमान मत करिए माननीय मुख्यमंत्री जी. युवा, छात्र, महिला और बुजुर्गों को तो आप प्रतिदिन अपमानित करते ही हैं. कभी महात्मा गांधी जी के शहादत दिवस पर ताली बजा उनकी शहादत का मखौल उड़ाते हैं तो कभी राष्ट्रगान का!”

तेजस्वी ने लिखा,

“आपको याद दिला दें कि आप एक बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री है. चंद सेकंड के लिए भी आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्थिर नहीं हैं और आपका इस तरह अचेत अवस्था में इस पद पर बने रहना प्रदेश के लिए अति चिंताजनक बात है. बिहार को बार-बार यूं अपमानित मत कीजिए.”

वहीं, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार की हरकत का बचाव किया है. उन्होंने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 

“बिहार सहित देश का अपमान करने वाले लोग बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी पर सवाल उठा रहें हैं. वैसे लोगों को मैं बता दूं कि लालू जी एंड कंपनी ने हमारे “बिहार” राज्य के नाम को गाली बना दिया था पर नीतीश कुमार जी ही हैं जिन्होंने बिहार को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया. एक तरफ़ जहाँ लालू जी के शासनकाल को याद कर बिहार के लोग थर्रा जातें हैं वहीं दूसरी तरफ़ नीतीश कुमार जी कल भी बिहार के चहेते थें, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे. नीतीश कुमार बिहार का सम्मान हैं.”

नीतीश कुमार इससे पहले 12 मार्च को भी चर्चा में थे जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ विधान परिषद में तीखी नोकझोंक हुई थी. राबड़ी ने कह दिया था कि नीतिश सदन में भांग पीकर आते हैं. 

वीडियो: Meerut Case: सौरभ हत्याकांड में मुस्कान के माता-पिता ने बेटी को सजा देने पर क्या कहा?

Advertisement