The Lallantop

'शादी नहीं करनी, प्लीज सर...' बोर्ड एग्जाम की कॉपियां में छात्राओं ने बहुत इमोशनल बातें लिखीं, फोटो वायरल

Bihar Board Exam में स्टूडेंट्स ने बहुत अजब-गजब जवाब लिखे हैं. एक ने कहा कि कुछ दिन पहले उसके पापा की डेथ हो गई. तो एक ने कहा कि उसके पापा ने डराया है. पढ़िए तो जरा क्या-क्या लिखा गया है.

Advertisement
post-main-image
(बाईं ओर प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार बोर्ड एग्जाम में छात्रों की आंसर शीट के फोटो जमकर वायरल हो रहे हैं. वायरल क्यों हो रहे हैं? क्योंकि पास होने के लिए स्टूडेंट्स ने सवाल के जवाब की जगह कुछ और लिखा है. ऐसा कुछ जिसे लोग खूब वायरल कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि जवाब की जगह कॉपी में क्या-क्या लिखा गया है? (Bihar board exam answer sheet viral)

Advertisement
पापा शादी करवा देंगे...

आजतक से जुड़े सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में छात्रों द्वारा लिखी गई कॉपियों की चेकिंग कर उनका मूल्यांकन किया जा रहा है. माने मार्क्स दिए जा रहे हैं. आरा जिले में स्थित मॉडल स्कूल में जांच के दौरान एक कॉपी में छात्र ने पेपर पास करने के लिए निवेदन पत्र लिख दिया. पत्र में लिखा,

'मेरे पापा किसान हैं. वो अकेले मुझे पढ़ाने का बोझ नहीं उठा पाते हैं. इसलिए वो मुझे पढ़ाना नहीं चाहते हैं. उन्होंने कहा है कि अगर तुम 318 नंबर नहीं लाओगी, तो मैं तुम्हें पढ़ने नहीं दूंगा. और शादी करवा दूंगा. सर प्लीज मेरी इज्जत बचा लीजिए. मैं शादी नहीं करना चाहती हूं. प्लीज. मैं एक गरीब घर की लड़की हूं. मेरे पापा दिन में सही से 400 रुपए भी नहीं कमा पाते हैं. तो पढ़ाएंगे कहां से. यही समस्या है और कुछ नहीं.'

Advertisement
Bihar Board Matriculation Examination
'आप सबको यकीन नहीं होगा...'

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के जमुई में 12वीं के छात्रों की कॉपी की चेकिंग के दौरान एक कॉपी में छात्रा ने अपने हालातों का के बारे में बताया है. पास करने की गुहार लगाते हुए उसने लिखा,

‘मेरा ये बोलना बहुत जरूरी है. मुझे पता है आप सबको मेरी बातों पर यकीन नहीं होगा. सर, दस दिन पहले मेरे पापा की डेथ हो गई थी. और मैं पढ़ाई नहीं कर पाई. ऊपर से तबीयत ठीक नहीं है. फिर भी एग्जाम देने आई हूं. सर प्लीज नंबर दे दीजिए मेरी कंडीशन बहुत खराब है. मुझे आशा है कि आप समझेंगे. ’

Bihar Board Viral Answer Sheet

ये भी पढ़ें: अजय की 'शैतान' में सेंसर बोर्ड ने करवाए ये 5 बदलाव, काला जादू पर दिखाई सख्ती

Advertisement

एक अन्य छात्रा ने लिखा कि उसके सिर पर चोट लगी है. आगे कहा कि सिर पर चोट लगने की वजह से वो सही से पढ़ाई नहीं कर पाई है. और इसलिए उस पर रहम किया जाए और उसे पास कर दिया जाए.

वीडियो: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे पर ओवैसी ने केंद्र सरकार को घेरा!

Advertisement