The Lallantop

अररिया में ड्राइवर का दिनदहाड़े सिर काटा, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटकर मार डाला

Bihar Araria double murder: 9 अप्रैल सुबह करीब 10 बजे रवि की एक पिकअप ट्रक ड्राइवर नबी हसन से किसी बात पर कहासुनी हो गई. नबी हसन भी अररिया का ही रहने वाला है. दोनों के गांव अलग हैं. आरोप है कि कहासुनी इतनी बढ़ी कि बात मरने-मारने तक आ गई.

Advertisement
post-main-image
रवि और नबी की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हैं. (फोटो-इंडिया टुडे)

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख्स ने पिकअप ड्राइवर की सिर काटकर हत्या कर दी. घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पकड़ा और उसे कथित तौर इतना पीटा कि उसकी भी मौत हो गई. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान रवि चौहान और नबी हसन के तौर पर हुई है. दोनों अररिया के ही रहने वाले हैं लेकिन गांव अलग-अलग है. इस घटना पर RJD नेता और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का भी बयान आया है. उन्होंने घटना को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है और इसकी तुलना हालिया फिल्म ‘धुरंधर’ के एक सीन से की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े अमरेंद्र कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना 9 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे हुई. रवि की ड्राइवर नबी हसन से किसी बात पर कहासुनी हो गई थी, जो इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने बीच सड़क ही ट्रक ड्राइवर का सिर काट दिया. घटना के बाद रवि मौके से फरार हो गया था, जिसे कुछ ही देर में ढूंढ लिया गया. आरोप है कि भीड़ ने रवि को इतना पीटा कि उसकी भी मौत हो गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस इस बीच पहुंच गई थी लेकिन रवि को बचाया नहीं जा सका.

इस पूरी घटना पर फारबिसगंज के SP जितेंद्र कुमार ने कहा, 

Advertisement

दोनों की सुबह किसी बात पर कहासुनी हुई थी. जिसके बाद ये घटना हुई. जब आरोपी भागा, तो पब्लिक ने पकड़कर उसकी पिटाई की. पुलिस के द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. और हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है.

घटना ने राजनीतिक रंग भी ले लिया जब RJD के नेता तेजस्वी यादव ने X पर पोस्ट कर बिहार सरकार पर निशाना साधा. तेजस्वी ने लिखा, 

ये हैं बिहार के भयावह हालात. अररिया जिले के फारबिसगंज में एक शख्स ने सरेआम बीच बाजार दूसरे शख्स का गला काट दिया और सैकड़ों लोगों के बीच उसका सिर लेकर घूमता रहा. पुलिस भी कानून व्यवस्था को संभालने की जगह जान बचाती दिखी.

Advertisement

तेजस्वी यादव ने आखिर में बीजेपी पर तंज सकते हुए कहा, 

सिर काटकर घूमने का दृश्य अभी हाल ही में आई प्रोपगंडा फिल्म का दृश्य था. BJP सरकार अपने प्रोपेगेंडे के लिए जो जहर समाज में भर रही है ये भी दिल दहलाने वाला है. जहर की खेती का खामियाजा अब दिखना शुरू हो चुका है. 

bihar_araria_double_murder
फोटो-एक्स

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर यकीन न करें और शांति बनाए रखें. आगे मामले की जांच की जा रही है. 
 

वीडियो: West Bengal Election 2026 में मतुआ समुदाय किसके साथ?

Advertisement