The Lallantop

US अफसरों ने PAK पीएम का पोस्ट चेक किया था, शरीफ के सीजफायर वाले बयान की पोल खुली

Pakistan PM Shahbaz sharif Draft Post: X पोस्ट पर शहबाज शरीफ की एक चूक ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़वा दी. आरोप लगाए गए कि पाकिस्तान के पीएम के पोस्ट अमेरिका और इजरायल लिख रहे हैं. अब एक अमेरिकी मीडिया संस्थान ने बताया है कि अमेरिका इसके बारे में पहले से सब जानता था.

Advertisement
post-main-image
शहबाज शरीफ का ड्राफ्ट पोस्ट अमेरिका ने देख लिया था. (फोटो-इंडिया टुडे)

अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर पाकिस्तान कॉलर ऊंचा करके घूम रहा था. मगर बाद में पता चला कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ खुद ‘आज़ाद’ नहीं हैं. X पोस्ट पर उनकी एक चूक ने पाकिस्तान की खिल्ली उड़वा दी. आरोप लगाए गए कि पाकिस्तान के पीएम का पोस्ट अमेरिका और इजरायल लिख रहे हैं. अब एक अमेरिकी मीडिया संस्थान ने बताया है कि अमेरिका इसके बारे में पहले से जानता था. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको याद होगा कि दो दिन पहले डॉनल्ड ट्रंप ने 'ईरान की सभ्यता खत्म' करने की धमकी दी, तो पाकिस्तान ने शांति की कोशिशें और तेज कर दीं. पीएम शहबाज ने ट्रंप से गुजारिश की कि ईरान को दी गई स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की डेडलाइन को बढ़ा दिया जाए. इसी पोस्ट पर विवाद हुआ है. पीएम शहबाज शरीफ का शांति प्रस्ताव के लिए अपील वाला पोस्ट 8 अप्रैल, रात 12:46 बजे पोस्ट हुआ. 

POST
शहबाज शरीफका ड्राफ्ट पोस्ट. 

बाद में पता चला कि ये केवल ड्राफ्ट पोस्ट था. असली पोस्ट ठीक एक मिनट बाद हुआ यानी रात 12:47 बजे. ड्राफ्ट मैसेज को हटा दिया गया. लोग कहने लगे कि शहबाज शरीफ को जो लिखकर भेजा गया, उन्होंने उसे कॉपी पेस्ट कर दिया. इन आरोपों पर पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के कार्यालय से कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है. लेकिन अमेरिकी मीडिया ने इस पर तमाम तरह के दावे ज़रूर कर दिए.

Advertisement

अब न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी टायलप पेजर और केटी रोजर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि वाइट हाउस ने इस पोस्ट को एक्स पर शेयर किए जाने से पहले देख लिया था. इसपर अपनी मंजूरी दी जिसके बाद एक्स पर पोस्ट किया गया. हालांकि रिपोर्ट में वाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से लिखा है कि ये बयान ट्रंप ने नहीं लिखा था.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ट्रंप भले ही ईरान को चेतावनी दे रहे थे कि अगर तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से नहीं खोला तो ईरान की पूरी सभ्यता मिटा दी जाएगी. फिर भी आखिरी घंटों में वो इस संकट से निकलने का रास्ता ढूंढ रहे थे.

ये भी पढ़ें: शहबाज शरीफ का ट्वीट भी इजरायल ने लिखा? सीजफायर के बीच पाकिस्तान में अलग ही बवाल मचा

Advertisement

सीजफायर वाले पोस्ट पर भी पाकिस्तान की किरकिरी हुई थी. पाक पीएम ने सीजफायर डील में लेबनान को भी शामिल करने की बात कही थी. जबकि इजरायल और अमेरिका दोनों दावा कर रहे थे कि लेबनान कभी डील का हिस्सा था ही नहीं. सीजफायर के बाद लेबनान पर इजरायल की ओर से भीषण हमले हुए, सैकड़ों लोगों की जान चली गई. और अमेरिका ने शहबाज शरीफ के दावे को ये कहकर खारिज कर दिया कि लेबनान इस समझौते का हिस्सा नहीं है. वहीं ईरान का दावा है कि लेबनान डील में था और डील पर मंजूरी के बाद ही वो सीजफायर के लिए तैयार हुआ था.  

वीडियो: राजधानी: पाकिस्तान ने ईरान-अमेरिका में सीजफायर कराया, भारत पर क्या असर पड़ेगा?

Advertisement