पूर्व विवादित एक्ट्रेस, पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट और पूर्व पाकिस्तानी मुजरिम वीना मलिक अब एक न्यूज एंकर हो चली हैं. पाकिस्तान के न्यूज चैनल पाक न्यूज के लिए बुलेटिन बांचती हैं. उनके बोलने का अंदाज काफी अच्छा है लेकिन कंटेन्ट की कमी रहती है. इस बार कंटेन्ट की कमी नहीं, लगता है सूखा पड़ गया है. पीएम मोदी की इजराइल यात्रा से चीन से लेकर पाकिस्तान तक के तोते उड़े हुए हैं. पाकिस्तान को कुछ ज्यादा ही बरनोल की जरूरत पड़ रही है. वीना के एक बुलेटिन का छोटा हिस्सा पाक न्यूज के ट्विटर हैंडल पर पड़ा है. जिसमें वो इजराइल और भारत की नजदीकी से बड़ी क्षुब्ध(हिंदी डिक्शनरी में खोज लो) नजर आ रही हैं. पीएम मोदी और नेतन्याहू की तुलना सांप और संपोले से कर दी.
इस वीडियो पर क्या कहें, ज्यादा कुछ कहने का मतलब नहीं है. बस यूं समझ लो कि अच्छा हुआ वापस पाकिस्तान चली गईं. यहां रह के बकवास करतीं तो और बुरा लगता. पाकिस्तान से कम से कम ऐसी ही उम्मीद की जाती है.
ये भी पढ़ें:
200 रुपए के नोटों का ये खास फीचर आपको कभी पैसों की कमी नहीं होने देगा!