The Lallantop

बिग बॉस 12: जब श्रीसंत को 16 मर्डर करने वाले के साथ सोना पड़ा

श्रीसंत ने सुनाया अपने जीवन से जुड़ा एक और भयावह किस्सा.

Advertisement
post-main-image
शो में अपने जीवन से जुड़े कई पहलूओं पर बात कर रहे हैं.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 81वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# कल दिल टूटा आज दोस्ती हो गई # जब श्रीसंत को 16 मर्डर के आरोपी के साथ सोना पड़ा # सोमी और जसलीन की लड़ाई होती जा रही है अग्ली
टास्क में धोखा देने वाले वापस से दोस्त हो गए
दीपक कैप्टेंसी की दावेदारी वाले टास्क में रोहित-सुरभि से धोखा खाने और सोमी को धोखा देने से बहुत दुखी थी. उन्होंने बाथरूम में जाकर तोड़फोड़ मचाया और खुद को भी घायल कर लिया. उसके बाद सुरभि ने भी दीपक को काफी बुरा-भला कहा. मामला यहां तक पहुंचा ही था कि बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क करवा दिया. इसमें घर में दो स्टेज बनाए गए, जिसके सामने एक आदमी के बैठने की सीट थी. इसमें से एक स्टेज सुरभि का था और दूसरा रोहित. सुरभि के लिए दीपक को गाना गाना था और रोहित के लिए जसलीन को. लेकिन यहां एक झोल था. झोल ये था कि जो घरवाला जिस कंटेंडर को सपोर्ट करना चाहता है, उसके स्टेज के सामने बैठने के बाद ही परफॉर्मेंस शुरू होगी. इसमे श्रीसंत, सोमी और मेघा के सपोर्ट से सुरभि ये टास्क जीत गईं. और रोहित को किसी भी घरवाले ने अपना समर्थन नहीं दिया. इस टास्क में रोमिल भी सुरभि के साथ थे और दीपक को तो साथ होना ही पड़ा क्योंकि सुरभि के लिए गाने वही गा रहे थे. हालांकि दीपक पहले से भी रोहित और सुरभि में से सुरभि को ही चुनने वाले थे.
श्रीसंत को क्रिकेट पर ज्ञान झाड़ते रोमिल और साथ में बैठी दीपिका.
टास्क में एक-दूसरे से दुश्मनी मोल लेने के बाद टास्क में ही एक-दूसरे के साथ हो लिए सुरभि और दीपक.

जब श्रीसंत को 16 मर्डर कर चुके शख्स के साथ सोना पड़ा
श्रीसंत घर में क्रिकेट वगैरह की बातें करते रहते हैं. रोमिल और रोहित घर में कैच-कैच खेल रहे थे इस दौरान श्रीसंत के 2007 टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके मैच विनिंग कैच का ज़िक्र छिड़ गया. रोमिल अपनी कमेंट्री झाड़ने लगे और श्रीसंत उन्हें समझाने लगे. इस पर श्रीसंत ने तंजनुमा अंदाज़ कहा कि वो मानते हैं कि रोमिल को उनसे ज़्यादा क्रिकेट के बारे में पता है. इसके बाद दोनों की थोड़ी बहुत बहस होने लगी. श्रीसंत ने रोमिल को उन्होंने बताया कि वो जहां बैठे हैं, वहां बहुत मेहनत और दिक्कतों के बाद बैठे हैं. इस पर रोमिल ने कह दिया कि उन्होंने भी कुछ कम धक्के नहीं खाए है. इस पर श्रीसंत ने अपने करियर का एक और इंट्रेस्टिंग एनेक्डोट शेयर किया. उन्होंने रोमिल से पूछ लिया कि क्या वो कभी 16 मर्डर करने वाले आदमी के साथ सोए हैं? कभी जेल गए हैं? इस दौरान श्रीसंत अपने जेल का किस्सा बता रहे थे कि कैसे उन्हें जेल में इतने बड़े क्रिमिनल्स के साथ रहना पड़ रहा था. एक बार तो उन्हें 16 मर्डर के आरोपी के साथ जेल शेयर करना पड़ा था. रोमिल ने स्मार्ट खेलते हुए इसके जवाब में कहा कि वो थोड़ा सोच-समझकर काम करते हैं, इसलिए जेल नहीं जाना पड़ा. श्रीसंत इस बात से एक बार फिर चिढ़ गए और यहां-वहां जाकर अपना गुस्सा निकालने लगे.
श्रीसंत को क्रिकेट पर ज्ञान झाड़ते रोमिल और साथ में बैठी दीपिका.
श्रीसंत को क्रिकेट पर ज्ञान झाड़ते रोमिल और साथ में बैठी दीपिका.

सोमी और जसलीन की दिक्कतें खत्म ही नहीं हो रहीं
सोमी जसलीन से इनसिक्योर हो गई हैं. उन्हें लग रहा है रोमिल से उनकी खराब होती दोस्ती का फायदा जसलीन उठाने की कोशिश कर रही हैं. सोमी ने अपनी दोस्त सुरभि को बताया कि जसलीन जान-बूझकर रोमिल से ज़्यादा बात करती हैं. अधिकतर वो ये चीज़ें सोमी को जलाने के लिए करती हैं. इसका बदला सोमी ने ले लिया. जसलीन को अपने बिस्तर से हटाकर. आम तौर पर बिग बॉस के घर में लोग अपनी दोस्ती और रिलेशनशिप स्टेटस के हिसाब से बेड शेयर कर लेते हैं. जैसे अभी जसलीन और मेघा की बहुत सही बन रही है, इसलिए दोनों एक ही बेड पर सोती हैं. लेकिन सोमी ने मेघा के माध्यम से जसलीन को ये संदेश दे दिया है कि वो अब जसलीन के साथ अब कोई कनेक्शन नहीं चाहती.
सोमी और जसलीन की सारी लड़ाई रोमिल को लेकर है.
सोमी और जसलीन की सारी लड़ाई रोमिल को लेकर है. इनका आपसी कुछ नहीं है.



वीडियो देखें: Bigg Boss 12: टास्क से बाहर होने से भड़के रोमिल रोहित से भिड़ गए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement