The Lallantop

बिग बॉस 12: घायल करणवीर के लिए श्रीसंत ने जो किया, वो जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा

इसके बावजूद भी श्रीसंत को बुरा बताने से नहीं चूके करणवीर.

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत और करणवीर सीज़न की शुरुआत में दोस्त थे. जैसे जैसे सीज़न आगे बढ़ता गया इनकी दोस्ती कम होती गई.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 96वें, 97वें और 98वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# करणवीर से लड़ाई होने के बावजूद भी श्रीसंत ने जो किया, वो काबिल-ए-तारीफ है # घर से बाहर होते ही सोमी सुरभि के बारे में ऐसी बात कहेंगी ये किसी ने नहीं सोचा था # रणवीर और सारा ढूंढ़ रहे हैं सलमान के लिए दुल्हन
श्रीसंत ने करणवीर के साथ जो किया, उसकी तारीफ होनी चाहिए
श्रीसंत और करणवीर शो के शुरुआत में दोस्त थे. फिर गेम ने दोनों के बीच दीवार खड़ी कर दी. दोनों जानी दुश्मन बन गए. लेकिन इनका प्यार एक-दूसरे के लिए कतई कम नहीं हुआ है. घर में जब भी करणवीर से पूछा गया है कि उनका दोस्त कौन है, तो उन्होंने दीपक और श्रीसंत का नाम लिया है. श्रीसंत कुछ कहने से बचते रहे हैं लेकिन जब मौका मिला तो उन्होंने अपनी दोस्ती दिखा दी.
रविवार को घर में फिल्म 'सिंबा' की टीम यानी रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह और सारा अली खान पहुंचे थे. यहां एक डांस फेस ऑफ जैसा कुछ हो रहा था. इसमें नाचते वक्त करणवीर का पैर मुड़ गया और जाकर बैठ गए. इसके बाद उनको एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का जिम्मा श्रीसंत ने अपने सिर ले लिया. करणवीर को कहीं भी जाना होता, श्रीसंत उन्हें उठाकर ले जाते दिखे. कल इस सीज़न का आखिरी सुल्तानी अखाड़ा होना था. इस बार इसमें घर के सभी सात सदस्य शामिल हुए. श्रीसंत और करणवीर में से किसका इस शो में रहना ज़्यादा बनता है, बताने के लिए ये दोनों भी पहुंचे. लेकिन करणवीर खुद से तो जा नहीं सकते थे इसलिए उन्हें श्री उठाकर ले गए और उनके साथ खड़े रहे. इस दौरान करणवीर श्रीसंत के कंधे का सहारा लेकर उनकी ही बुराई कर रहे थे. जब श्री की बोलने की बारी आई, तो उन्होंने पहले करणवीर को उनकी जगह पर जाकर बिठाया और उसके बाद अपनी बात कहनी शुरू की. इस चीज़ की तारीफ न सिर्फ सलमान खान ने बल्कि घर के सभी सदस्यों ने की.
चोटिल होने के बाद दर्द में पड़े करणवीर और सुल्तानी अखाड़े में श्रीसंत की मदद लेकर उन्हीं की बुराई करते करणवीर.
चोटिल होने के बाद दर्द में पड़े करणवीर और सुल्तानी अखाड़े में श्रीसंत की मदद लेकर उन्हीं की बुराई करते करणवीर.

सोमी ने घर से निकलते ही सुरभि के लिए ऐसी बात कह दी है, जो उन्हें बिलकुल अच्छा नहीं लगेगा
इस सीज़न में घर से बेघर होने वाली आखिरी सदस्य रहीं सोमी खान. उन्हें जनता की वोट के आधार पर घर से बेघर किया गया. सलमान ने पहले दीपक, श्रीसंत और करणवीर को सेफ बता दिया. इसके बाद दीपिका, रोमिल और सोमी में से सोमी घर से बेघर हो गईं. घर से निकलने के बाद कई सारे इंटरव्यू होते हैं. घर से निकलते ही पहले इंटरव्यू में सोमी ने सुरभि को बातों को तोड़-मरोड़ कर रखने वाली यानी मैनिपुलेटिव करार दिया है. उन्होंने कहा कि सुरभि बिलाशक उनकी दोस्त हैं लेकिन गेम के अनुसार देखा जाए, तो उन्होंने कई बार ऐसी चीज़ें की हैं, जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी. उन्होंने गेम के लिए अपने दोस्तों को धोखा तक दिया है. लेकिन सुरभि को फाइनल तक पहुंचाने वाली सोमी ही हैं.
सुरभि के बर्ताव को लेकर घर में पहले ही बहुत हंगामा हो चुका है. अपने हंगामाखेज़ रवैए की वजह से ही सुरभि घर में बिलकुल ही अकेली पड़ गई हैं.
सुरभि के बर्ताव को लेकर घर में पहले ही बहुत हंगामा हो चुका है. अपने हंगामाखेज़ रवैए की वजह से ही सुरभि घर में बिलकुल अकेली पड़ गई हैं.

रणवीर और सारा ने ढंढ रहे रहे हैं सलमान के लिए दुल्हन
रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी और सारा अली खान बिग बॉस के घर में पहुंचे थे. इस दौरान इन लोगों ने सलमान खान से बहुत सारी बातें की. और आखिर में बॉलीवुड में शादी वाले माहौल को देखते हुए सलमान की शादी की बात भी छिड़ गई. इस बार सलमान की शादी की जिम्मेदारी ली है रणवीर सिंह और सारा अली खान ने. इन दोनों ने मिलकर सलमान से न पूछा कि वो किस तरह की लड़की चाहते हैं. सलमान ने बताया कि उन्हें ऐसी लड़की चाहिए, जो उनसे कभी ये पूछे कि वो अपनी मां और पत्नी में से किसे चुनेंगे. इस कंडिशन में वो अपनी मां को ही चुनेंगे क्योंकि अपने लिए तो दूसरी पत्नी ले आएंगे लेकिन अपने पापा के लिए दूसरी पत्नी कहां ले आएंगे. अब बिग बॉस सीज़न 12 का आखिरी हफ्ता शुरू हो गया है. इस रविवार यानी 30 दिसंबर को सीज़न का फाइनल होने वाला है. इसमें भाग लेंगे घर के बाकी बचे छह सदस्य यानी सुरभि, करणवीर, रोमिल, श्रीसंत, दीपक और दीपिका.
सारा अली खान इसी सीज़न में दूसरी बार घर में आई हैं. इससे पहले वो फिल्म 'केदारनाथ' के लिए आई थीं और अब 'सिंबा' के लिए.
सारा अली खान इसी सीज़न में दूसरी बार घर में आई हैं. इससे पहले वो फिल्म 'केदारनाथ' के लिए आई थीं और अब 'सिंबा' के लिए.



वीडियो देखें: श्रीसंत के साथ इस हफ्ते बिग बॉस के सारे सदस्य किसी न किसी कोने में रोते नज़र आए

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement