The Lallantop

बिग बॉस 12: रोमिल की पत्नी ने सोमी के साथ उनके संबंध के बारे में जो कहा, उसका असर अब दिख रहा है

अब रोमिल सोमी से बात करने से भी बचते दिखाई दे रहे हैं, तो सोमी उन्हें भाई बुलाने लगी हैं.

Advertisement
post-main-image
घर के सभी सदस्य जहां अपने घरवालों से मिलकर खुश हैं, वहीं रोमिल की हवाइयां उड़ी हुई हैं.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 86वें दिन घर में क्या-क्या हुआ.
# बिग बॉस के घर में मंगलवार को पहुंचा सोमवार # नॉमिनेशन टास्क में दिखा घरवालों का क्लीयर गेम # रोमिल की पत्नी की बात को सीरियसली ले चुके हैं घरवाले
मंगलवार को बिग बॉस के घर में पहुंचा सोमवार
बिग बॉस का ऐसा है कि उनका कौन सा टास्क कितना लंबा खिंचेगा, ये खुद उन्हें भी नहीं पता. इस वीकेंड पर फैमिली स्पेशल एपिसोड्स दिखाए गए, जहां सभी सदस्यों के घरवाले उनसे मिलने बीबी हाउस में पहुंचे थे. सबने यहां अपने बहन, पत्नी और बेटे को अच्छे से खेलने की सलाह दी और घर से निकल गए. कुछ ने कुछ लोगों की बैंड भी बजा दी. इन चक्करों में सोमवार का एपिसोड टीवी पर मंगलवार को दिखाया गया. लेकिन इस सोमवार के पहले घर में इतना कुछ हो चुका था कि सोमवार बहुत कठिन होने वाला था. क्योंकि इस दिन घर में नॉमिनेशन होते हैं.
दीपिका से मिलते उनके पति शोएब और दीपक के पापा पहली बार फ्लाइट में चढ़कर उनसे मिलने आए.
दीपिका से मिलते उनके पति शोएब और दीपक के पापा पहली बार फ्लाइट में चढ़कर उनसे मिलने आए.

नॉमिनेशन में क्या हुआ ?
नॉमिनेशन की प्रक्रिया बिग बॉस में होने वाली सबसे जटिल और मुश्किल प्रक्रिया है. इसमें सभी घरवालों को आपस में से ही कुछ लोगों को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना होता है. इस हफ्ते ये इसलिए भी मुश्किल था क्योंकि सभी लोग अपने-अपने घरवालों से मिलने के बाद अच्छा महसूस कर रहे थे. लेकिन कुछ लोग इतना रिफ्रेश हो गए थे कि अपना गेम नए सिरे से शुरू कर दिया. इस बार घर से बेघर होने से बचाने के लिए एक घरवाले को दूसरे घरवाले की मदद की दरकार थी. जिसके आपसी संबंध अच्छे थे, वो तो अपने बारे में श्योर थे लेकिन जिनकी किसी से नहीं बनती उनका हलक सूखा हुआ था. सबसे पहले नंबर आया दीपक का जिन्हें करणवीर ने कुर्बानी देकर बचा लिया. इसके लिए करण को अपनी बेटी का खिलौना पेंट में डूबाकर खराब करना था. लेकिन बाकी किसी भी घरवाले ने किसी की मदद नहीं की. अगली बार गईं सोमी, जिसके लिए रोहित को पूरे सीज़न के लिए नॉमिनेट होना था, जो उन्होंने करने से सीधे मना कर दिया. इसके बाद नंबर आया रोहित का और उन्हें बचाने का मौका मिला दीपक को. दीपक को पिछले हफ्ते रोहित ने धोखा दिया था और इस हफ्ते उन्होंने सोमी को भी नहीं बचाया, इसलिए दीपक के पास वाजिब कारण थे रोहित को नहीं बचाने के. सो उन्होंने नहीं बचाया. दिन का आखिरी नॉमिनेशन था करणवीर का. करण के लिए दीपिका को अपने पति की दी हुई मिलिट्री जैकेट को काटकर खराब करनी थी. लेकिन दीपिका बहुत क्लीयर थीं कि उन्हें श्रीसंत के अलावा किसी की भी मदद नहीं करेंगी. इसलिए उन्होंने करणवीर को भी नॉमिनेट कर दिया. अब तक सोमी, रोहित और करणवीर घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं. बाकी घरवालों की अग्निपरीक्षा आज के एपिसोड में होगी.
नॉमिनेशन टास्क में रोहित ने सोमी को नहीं बचाया, तो दीपक ने रोहित को नहीं बचाया.
नॉमिनेशन टास्क में रोहित ने सोमी को नहीं बचाया, तो दीपक ने रोहित को नहीं बचाया.

रोमिल की पत्नी ने घर में उनकी इक्वेशन खराब कर दी है
फैमिली स्पेशल में रोमिल से मिलने उनकी पत्नी पहुंची थी. दीपक भले सोमी के पीछे हाथ धोकर पड़े हों लेकिन हरकतों से ये इल्जाम रोमिल लग रहा है. रोमिल और सोमी अच्छे दोस्त की तरह घर में रह रहे थे. उन्होंने हर सुख-दुख में एक-दूसरे की मदद की है. साथ रहे हैं. लेकिन लोगों को ये चीज़ चुभने लगी. उन दोनों को ऐसे देखकर उनके दिमाग में मोहनिश बहल का डायलॉग 'एक लड़का और एक लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते' गूंजने लगा. उन्हें लगा इन दोनों का कुछ सीन चल रहा है. जब रोमिल की पत्नी घर में पहुंची, तो उन्होंने सबसे पहले सोमी को जाकर बताया कि वो बिलकुल रोमिल की छोटी बहन जैसी हैं. उनका इशारा क्या था, ये बताने की जरूरत तो है नहीं. क्योंकि जो लोग देखकर कोई बात अपने हिसाब से समझ सकते हैं, यहां तो फिर भी कॉन्टेक्स्ट के साथ कहा जा रहा है. इसके बाद से रोमिल हर वक्त सिर पर हाथ दिए बैठे रहते हैं. सोमी से बात करना वो तकरीबन बंद ही कर चुके हैं. दोनों ही अलग-थलह पड़े रहते हैं क्योंकि इस घटना के बाद दोनों के बीच एक हिचकिचाहट आ गई है. ऊपर से प्रेशर में आकर सोमी रोमिल को भाई बुलाने लगी हैं. अभी 2-3 हफ्ते शो के खत्म होने में बचे हुए हैं. इस दौरान घर में या उसमें रहने वाले लोगों के लिए चीज़ें कितनी बदलती हैं. ये देखने वाली बात होगी.
इन दोनों के बारे में जो बात रोमिल की पत्नी ने कही, वही बात सोमी की बहन सबा ने भी कहा.
इन दोनों के बारे में जो बात रोमिल की पत्नी ने कही, वही बात सोमी की बहन सबा ने भी कहा.



वीडियो देखें: बिग बॉस 12: जानिए दिन के 82वें, 83वें और 84वें दिन घर में क्या-क्या हुआ

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement