The Lallantop

कॉमेडियन भारती के पति हर्ष को लोगों ने ट्रोल किया, उन्होंने चुन-चुनकर जवाब दिया

हर्ष ने अपनी पत्नी भारती के साथ फोटो पोस्ट की थी, वहीँ हुआ ये बवाल.

Advertisement
post-main-image
हर्ष ने अपनी पत्नी भारती के लिए पोस्ट डाला. फोटो - इंस्टाग्राम
बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्युरो (एनसीबी) जोर-शोर से जांच कर रही है. कई सेलेब्रिटीज़ का नाम आ चुका है. पूछताछ भी हुई और गिरफ्तारियां भी. इसी केस से दो नए नाम और जुड़े. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया. इन्हें गिरफ्तार किया गया और अगले दिन जमानत पे छोड़ दिया गया.
कल यानि 30 नवंबर को हर्ष ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. अपनी पत्नी भारती के लिए. अपने इंस्टाग्राम पर तीन फ़ोटोज़ शेयर की. उनके साथ लिखा,
जब हम साथ हैं, तो कुछ और मायने नहीं रखता.

हालांकि, हर्ष का ये रोमांटिक पोस्ट सबको अच्छा नहीं लगा. जल्द ही उनका कमेन्ट सेक्शन ट्रोल्स से भर गया. उनके ड्रग्स केस पर तंज कसे गए. एक यूजर ने कहा,
तुम्हे क्या लगता है कि जो तुम दोनों ने किया वो सही है? तुम दोनों को तो बैन कर देना चाहिए.
एक समय बाद परेशान होकर हर्ष ने अपना कमेन्ट सेक्शन ऑफ कर दिया. फोटो - इंस्टाग्राम
एक समय बाद परेशान होकर हर्ष ने अपना कमेन्ट सेक्शन ऑफ कर दिया. फोटो - इंस्टाग्राम

वही दूसरे ने लिखा,
पब्लिक लोग, क्या बोलते हो नशेड़ी कपल को अनफॉलो करो और कपिल शर्मा शो बॉयकॉट कर दो.

हर्ष ने ऐसे एक-एक कमेन्ट को छांट-छांट कर जवाब दिए. किसी को कहा कि अंकल सो जाओ. तो किसी को जवाब दिया,
तुम पहले अपने डीपी में फोटो लगाओ, अगर लगाने लायक हो तो.

एक समय तक ऐसे कई कमेंट्स को जवाब दिया. फिर बर्दाश्त की हद हो गई. अपना कमेंट्स सेक्शन ही ऑफ कर डाला. इसके बाद भारती सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला. अपने पति हर्ष के लिए. वे लिखती हैं,


कई बार हमारा इम्तेहान होता है, हमारी कमजोरी दिखाने के लिए नहीं, बल्कि हमारी मजबूती खोजने के लिए. मेरी ताकत, मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरा प्यार. सिर्फ और सिर्फ तुम हर्ष. लव यू हबी.
बता दें एनसीबी ने भारती और हर्ष को 22 नवंबर को गिरफ्तार किया था. उनके घर और ऑफिस से कुछ मात्रा में गांजा भी बरामद हुआ था. हालांकि, स्पेशल कोर्ट से उन्हे 23 नवंबर को बेल मिल गई थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement