The Lallantop

रेलवे स्टेशन पर जयपुर से आया मीट, 'गोरक्षक' बोले कुत्ते का, 150 कार्टन का फिर हुआ क्या?

Bengaluru जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस से मीट आया. 150 कार्टन थे. अब्दुल ने दावा किया कि वो मटन है, जबकि 'गोरक्षकों' ने कुछ और दावा किया. बवाल मचा फिर क्या फैसला प्रशासन ने लिया?

Advertisement
post-main-image
बेंगलुरु रेलवे स्टेशन पर मीट पार्सल जब्त (फोटो- इंडिया टुडे)

बेंगलुरु के एक रेलवे स्टेशन पर 26 जुलाई को मीट के एक बड़े पार्सल को लेकर जमकर बवाल हुआ (Bengaluru Station Meat Parcel). पार्सल में आए मीट के 150 कार्टन जब्त किए गए हैं. आरोप है कि उनमें कुत्ते का मीट था. मीट के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेज दिया गया है. इससे पहले बेंगलुरु के भोजनालय में परोसे जा रहे मीट की खराब क्वालिटी को लेकर भी शिकायत मिली थी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला KCR सिटी रेलवे स्टेशन का है. 26 जुलाई की शाम को 'गोरक्षक' पुनीथ केरहल्ली और उनके सहयोगियों ने आरोप लगाया कि स्टेशन पर मीट का जो पार्सल उतारा गया है उसमें कुत्ते का मांस है. इसके बाद स्टेशन पर खूब हंगामा हुआ. हालांकि अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है वो मीट किस जानवर का है. 

आरोप लगाने वाले पुनीथ केरहल्ली पर अप्रैल 2023 में गोरक्षकों की एक घटना में 39 साल के इदरीस पाशा की हत्या का आरोप है. उसे अरेस्ट किया गया था और फिलहाल वो जमानत पर बाहर है.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्सल कथित तौर पर अब्दुल रजाक नाम के शख्स का था और जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस में आया था. उसमें मीट के 150 कार्टन थे. अब्दुल ने दावा किया कि वो मटन है. स्टेशन पर जमकर बवाल और विरोध प्रदर्शन हुआ. मामले की शिकायत मिलने पर BBMP (बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका) के स्वास्थ्य अधिकारी और कॉटनपेट इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची. मीट के कार्टन जब्त कर जांच के लिए उसके सैंपल लिए गए.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, FSSAI (Food Safety and Standards Authority of India) ने मामले की जांच शुरू कर दी है. BBMP के स्वास्थ्य और पशुपालन के विशेष आयुक्त विकास किशोर ने मामले पर जानकारी दी. उन्होंने बताया, 

26 जुलाई को जब पार्सल की डिलीवरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो FSSAI के पास शिकायत दर्ज की गई. मीट की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं ताकि पता चले कि वो किस जानवर का है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- हलाल बेचते हो या झटका, जयपुर में मीट बेचना है तो दुकान पर चिपकाना होगा बोर्ड, वर्ना...

बता दें, इससे पहले BBMP को स्थानीय भोजनालयों में परोसे जाने वाले मीट की क्वालिटी को लेकर शिकायत मिली थी. BBMP ने FSSAI के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की थी. 

वीडियो: IIT डायरेक्टर ने मीट खाने को तबाही से जोड़ा, कांग्रेस ने PM मोदी का बयान याद दिलाया

Advertisement