खैर, उनके इस बयान के बाद लोगों ने पूछा, अगर रुपये की हालत लक्ष्मी जी सुधारेंगी, तो निर्मला सीतारमण क्या करेंगी. ये सवाल सुनकर मैंने एक बार फिर रुपये की हालत देखी, नज़र आया, निर्मला सीतारमण अब कर भी क्या सकती हैं. जो करना था, वो पहले ही कर चुकी हैं.
पर इस सुझाव को हवा में उड़ाए जाने की ज़रूरत नहीं है. ये जरूरी सुझाव है. इसका विरोध तो नहीं ही होना चाहिए. क्योंकि इसमें देवी लक्ष्मी इन्वॉल्व हैं. अब यहां से आगे कुछ भी कहना हिंदू विरोधी होगा, भावनाएं आहत करने वाला होगा. इसलिए ये सुझाव मान लिया जाए, इसके फायदे ही फायदे हैं.
1. सारा कालाधन, सफ़ेद में बदल जाएगा क्योंकि रुपये पर देवी लक्ष्मी होंगी. किसकी मजाल कि ऐसे धन को काला कह दे.
2. छापे में जब आय से अधिक पैसे पकड़ाएंगे तो छापाग्रस्त भ्रष्टाचारी नहीं कहलाएगा. वो तो भक्त है, लक्ष्मी देवी की उपासना के लिए उनके चित्र एकत्र कर रहा था.
3. अब दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए अलग से लक्ष्मी जी वाला पोस्टर नहीं खरीदना पड़ेगा. नोटों का बंडल रखकर काम हो जाएगा.
4. इस तरीके से नोटों की उम्र भी बढ़ेगी, पाप लगने के डर से कोई उन्हें अपवित्र हाथों से छूने ही हिम्मत भी नहीं करेगा. लोग नोट भी जूते उतारकर लिया-दिया करेंगे. इससे हाईजीन बढ़ेगा, नोट साफ रहेंगे, ज़्यादा दिन तक चलेंगे.
5. अमिताभ बच्चन जैसे कलाकारों को भी राहत रहेगी, अब कोई नोट फेंकने की हिम्मत नहीं करेगा, तो उन्हें फेंके हुए नोट भी नहीं उठाने पड़ेंगे.
6. उन एंकर्स के भी अच्छे दिन आएंगे जो करेंसी में स्टेट ऑफ़ दी आर्ट तकनीक से बने, नैनो जीपीएस चिप यानी एनजीएस खोज लेते हैं. अब चिप मिले न मिले. चित्र तो मिल ही जाएंगे.
7. चिपड़े-चिपड़े गैंग वाले पत्रकारों के लिए एक आसानी और हो जाएगी. जमीन में 120 फीट नीच दबे धार्मिक नोट को सैटेलाईट खोज पाएं या न खोज पाएं. भक्त का मन तो खोज ही लेगा.
8. नोट में चित्र बदलने से रुपये पर सकारात्मक असर पड़ेगा, अभी महात्मा गांधी हैं, उनसे विरोध के चक्कर में मन से माफी न पाए लोग नोट खर्च करने से बचते हैं, जिस कारण मार्केट में पैसा उस स्पीड से नहीं आ पाता. लक्ष्मी तो चंचला हैं, उनके रहने से पैसा भी इधर-उधर होता रहेगा.
9. तस्वीर बदलने से उठी मांग आगे तक जाएगी. हो सकता है, रुपये का नाम बदलकर धन या मुद्रा जैसा कर दिया जाए. तब डॉलर का मुकाबला बिलकुल ही नई चीज से होगा, देखते हैं फिर रुपया कैसे पीछे रह जाता है.
10. सुब्रमण्यम स्वामी के लॉजिक से कई चीजें और भी सुधरेंगी, लक्ष्मी जी की फोटो लगाकर रुपया बेहतर स्थिति में हो जाएगा. चचा ग़ालिब की फोटो डीपी में लगाकर अझेल शायर, सुखनवर बड़ा अच्छा बन जाएगा. महेश बाबू की फोटो मैं अपने व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगा लूंगा तो मेरा जिगर-कलेजा मजबूत हो जाएगा. हृतिक रोशन की फोटो लगाने से सिक्स पैक ऐब्स आ जाएंगे. और तो और मोदी जी खुद ट्विटर पर जवाहर लाल नेहरू की फोटो लगा लेंगे, जो चंगा नहीं है, उसका दोष उन पर आना बंद हो जाएगा.
11. जाते-जाते आख़िरी बात. सवाल आएगा कि लक्ष्मी जी की तस्वीर कौन सी लगाई जाए, उसका जवाब भी चिपड़े-चिपड़े गैंग के पत्रकारों ने दे दिया है.

बजट के वक्त की तस्वीर.
वीडियो देखें:
























