The Lallantop

कहीं आपका खून खौलाने वाली इमेज फोटोशॉप्ड तो नहीं?

क्रांति को नया हथियार मिला है. फोटोशॉप. JNU स्टूडेंट कन्हैया कुमार भी आ गए इसके लपटे में.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
JNU के गिरफ्तार छात्र कन्हैया कुमार की तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें उनके पीछे एक मैप है. जिसमें कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से में दिखाया गया है. चेक कल्लो फिर से. ये फोटो फेक है, फोटोशॉप्ड है. दूसरी फोटो असली है. जिसमें बैकग्राउंड सादा सा है. परदा टंगा है. देख लो, फिर आगे बात करते हैं. kanhaiyya देश की क्रांति में जो नया हथियार जुड़ा है उसका नाम है फोटोशॉप. इसका जा-बेजा इस्तेमाल जब पकड़ में आ जाता है तो छीछालेदर मच जाती है. अभी JNU अखाड़ा बना हुआ है. आरोप प्रत्यारोप, चरित्र चित्रण और कीचड़ उछालना तो नॉर्मल बात है. वज्रास्त्र फोटोशॉप का इस्तेमाल फिर से हुआ और जैसा कि कहावत है. झूठ ज्यादा देर नहीं बचता. पकड़ में आता जरूर है. इस वाले की उम्र भी छोटी निकली. वो वीडियो भी सामने आया है जिसे कुछ न्यूज चैनल्स ने देशद्रोही स्पीच बताते हुए चला दिया था. वह एडिटेड था. ये देखो https://twitter.com/NewsX/status/700005948379631616?ref_src=twsrc%5Etfw और ये असली वीडियो. ये नकली वाले से ज्यादा फैल चुका है अब. https://youtu.be/28Zh6bZwex0?t=185 देख लो और पक्का कर लो कि जो भी फोटो वीडियो मिल रहा है, उस पर झट से भरोसा नहीं कर लेना है. कुछ अपना दिमाग लगाना है. कुछ असलियत तलाशनी है.    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement