ये मुसलमान नहीं हैं, जो रमजान में हत्याएं कर रहे हैं
ढाका के रेस्टोरेंट पर आतंकी हमला. कमांडो ऑपरेशन के बाद 6 आतंकी मार डाले, 1 को पकड़ लिया.
Advertisement

reuters
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के गुलशन एरिया में शुक्रवार की रात को आतंकी घुस गए. एक रेस्टोरेंट के अंदर लोगों को बंधक बना लिया कमांडो ऑपरेशन हुआ, 11 घंटे चला एक इंडियन समेत 18 लोगों को छुड़ा लिया गया. ISIS वाले कहे हैं ये हमला वही कराए हैं. कमांडोज ने 6 आतंकियों को मार डाला है. एक को पकड़ लिया है. इनने एक रेस्टोरेंट में खूब सारे लोगों को किडनैप कर लिया था.पहले वो होली आर्टिसन बेकरी में घुसे थे. गोलीबारी हुई. दो पुलिसवालों के साथ चार लोगों की मौत हो गई. 30 के करीब लोग घायल भी हो गए. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस सब के बाद बोलीं. आतंकियों का कोई धर्म नहीं होता. ये आतंकी धर्म के दुश्मन थे. रमजान में कौन मुसलमान हत्या करेगा? हमें ऑपरेशन खत्म करने में कामयाबी मिली. 7 टेररिस्ट अटैक में शामिल थे. हमले में करीब 30 पुलिसवाले घायल हुए हैं. बहादुरी से लड़ने के लिए हमारे कमांडोज का शुक्रिया. फॉरेन मीडिया ऐसे हमलों में मरने वालों की तस्वीरें नहीं दिखाता, लेकिन हमारे यहां टीवी चैनलों में इस तरह की फोटो दिखाने में होड़ सी लग जाती है. इससे बचना चाहिए.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















