The Lallantop

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड की जिस मस्जिद में थी, वहां अंधाधुंध फायरिंग हो गई

इसमें कई लोगों की मौत हो गई है.

Advertisement
post-main-image
बताया जा रहा है कि इसमें कई लोगों की जान चली गई है.
क्रिकेट टीम और फायरिंग. ये सुनते ही एक घटना सबसे ज़हन में ताजा होती है. वो है श्रीलंका की टीम पर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुआ आंतकी हमला. उस हमले ने पाकिस्तान में क्रिकेट बैन करवा दिया. 2009 में हुए उस हमले से पाकिस्तान आजतक नहीं उबर पाया है. मगर इसी तरह की एक घटना अब बांग्लादेश की टीम के साथ भी होते होते बची है. बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है और यहां सीरीज के तीसरे टेस्ट से एक दिन पहले पूरी टीम क्राइसचर्स में एक मस्जिद में नमाज़ अदा कर रही थी. इतने में एक शूटर मस्जिद में घुस आया और अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं. मामला शुक्रवार यानी 15 मार्च का है. इसमें अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. मगर बांग्लादेश की टीम में कितनी अफरातफरी मच गई थी, इसका अंदाजा इनके खिलाड़ियों की ट्वीट्स से लगाया जा सकता है. टीम को तुरंत वहां से भागना पड़ा. टीम मस्जिद से मैच के वैन्यू हेग्ले ओवल तक पैदल चलकर गई. या यूं कहिए भागते हुए गई. सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया में ये खबर जंगल में आग की तरह फैली जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अपने सेफ होने और मस्जिद से भागते हुए की तस्वीरें और वीडियो शेयर कीं. टीम के प्लेयर तमीम इक़बाल खान ने लिखा कि पूरी टीम को गोलियां बरसाते इंसान से बचा लिया गया है. ये बेहद डरावना दृश्य था. अपनी दुआओं में हमें रखिएगा. वहीं टीम के बॉलिंग कोच और वेस्टइंडीज के पूर्व लेजेंड्री बॉलर कर्टनी वॉल्श ने भी लिखा कि थोड़ी देर में टीम मीटिंग करेंगे. इस घटना की गंभीरता का पता एक वीडियो से लगता है जो ईएसपीएन के क्रिकेटर राइटर मोहम्मद इसम ने पोस्ट की है. NZ Police पुलिस ने कहा है कि एक गनमैन ने सेंट्रल क्राइसचर्च में दो मस्जिदों पर फायरिंग की है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में 6 लोगों की मौत की खबर है मगर न्यूजीलैंड पुलिस ने ये नहीं बताया है कि कुल कितने लोगों की जान इसमें गई है. देश के पुलिस कमिशनर माइक बुश ने कहा है कि स्थानीय लोग अपने घरों के अंदर रहें और आज मस्जिद ने जाएं. डेली मेल अखबार के मुताबिक एक आदमी जो आर्मी की यूनिफॉर्म में है, उसने लोगों पर ओपन फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि ये 28 साल का युवक है जिसने करीब 50 गोलियां चलाईं. साथ ही अपने इस गोलीबारी की लाइव स्ट्रीमिंग भी की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement