करने से होता है. सही बात है. अब समय आ गया है कि बाबा रामदेव के नाम के आगे से 'योग गुरु' हटा लिया जाए और सिर्फ अपने बनारसी अर्थों वाला 'गुरु' रहने दिया जाए. वो कुछ भी हो सकते हैं. कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने योग किया और करवाया. फिर आयुर्वेद की बेहद कामयाब धंधा किया. इधर-उधर बैठने वाले पक्षियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने कोटे से प्रत्याशी भी लड़वा लिए. इस बीच, बीच-बीच में वो पहलवानी भी दिखाते रहे. बुधवार को ऐसा ही दिन था. एग्जीबिशन मैच था. प्रो-रेस्लिंग लीग के सीजन-2 में बाबा रामदेव ओलंपिक के सिल्वर मेडल विजेता आंद्रे स्टाडनिक के खिलाफ रिंग में उतरे. न सिर्फ उतरे, बल्कि उसे अपने दांव-पेच में उलझाकर 12-0 से हरा दिया. बाबा ने फाइट से पहले पूरा 'शो-ऑफ' भी किया. सूर्य नमस्कार के दो-चार मूव दिखाए, जिस पर दर्शक-दीर्घा में सीटी-वीटी बजने लगी. फिर उन्होंने पहले दांव से 4 पॉइंट हासिल करके खाता खोला. https://www.youtube.com/watch?v=MPUCfK-o8MU वैसे ये क्लियर था कि ओलंपिक मेडल विजेता आंद्रे जान-बूझकर ढीला लड़ रहे थे. उन्होंने कई मूव बनाए और फिर मुस्कुराते हुए पकड़ ढीली कर दी. ठीक भी है. संस्कार भी कोई चीज होती है. लेकिन बाबा फाइट जीत गए तो नारा लगाना नहीं भूले. उन्होंने जोर से कहा, 'भारत माता की जय! वंदे मातरम्!' बाद में उन्होंने ये भी कहा कि आने वाले समय में कुश्ती का खेल फले-फूलेगा और दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले खेलों में शुमार होगा. आंद्रे ने बीजिंग ओलंपिक में भारत के सुशील कुमार को हराया था. वो फाइनल में पहुंच गए. बाद में सुशील को रेपचेज़ के जरिये मौका मिल गया और वो ब्रॉन्ज मेडल जीते. आंद्रे कुश्ती फैमिली से हैं. उनकी वाइफ मारिया भी रेस्लर हैं. वो यूक्रेन से हैं, लेकिन अजरबेजान से खेलती हैं. आंद्रे की बहन याना रैटीगन भी प्रोफेशनल रेस्लर हैं और ग्रेट ब्रिटेन से खेलती हैं. वैसे हरियाणे के बाब्बा फर्स्ट टाइम कुश्ती कोई ना लड़े हैं. अपने आश्रम की 20वीं सालगिरह पर हरिद्वार में उन्होंने सुशील कुमार को चैलेंज किया था. https://www.youtube.com/watch?v=MVHdAZ536M0
ये भी पढ़ें बाबा रामदेव के पतंजलि पटाखे से काले धुएं की बजाय काला धन निकलेगा बाबा रामदेव की नकल का एक मासूम प्रयास
बाबा रामदेव की कुश्ती, ओलंपिक मेडलिस्ट को 12-0 से हराया
करने से होता है. सही बात है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Advertisement











