The Lallantop

फ्री पानी, बिस्किट और न्यूज पेपर... अपनी सवारियों के लिए ऑटो वाले के इंतजाम ने दिल जीता!

...और भी कई सारी सुविधाएं हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो- वायरल ट्वीट

ऑटो वालों की एक अपनी दुनिया होती है. कुछ अपने ऑटो को किसी लग्जरी कार की तरह सजाते हैं तो कुछ उससे भी दो कदम आगे बढ़कर सवारियों के लिए कई सुविधाएं देते हैं. ऐसी कई खबरें सामने आई हैं जिनमें ऑटो में ड्राइवर सवारियों के लिए फर्स्ट एड बॉक्स से लेकर किताबें तक रखते हैं. अब ऐसी ही एक और खबर (Auto Driver Free Drinking Water To Passengers Viral) आ रही है. एक ऑटो की फोटो काफी चल रही है. इस ऑटो वाले ने अपने ऑटो में सवारियों के लिए बिस्किट और पानी की बोतलें रखी हुई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इनके अलावा पढ़ने के लिए अखबार भी है. मामला मुंबई का बताया जा रहा है. ट्विटर पर वायरल इस फोटो में बताया गया कि मुंबई का एक ऑटो वाला सवारियों के लिए कई सारे आइटम्स रखता है. फोटो नंदिनी नाम की ट्विटर यूजर ने शेयर की है. फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मुंबई का ऑटो वाला फ्री पानी दे रहा है. ये देखकर काफी संतुष्टि मिलती है.' नंदिनी का ये ट्वीट काफी वायरल हो रहा है. आप भी देखिए...

Advertisement

ऑटो वाले के इस काम से लोग काफी प्रभावित हुए हैं. लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि इस ऑटो वाले को सम्मानित किया जाना चाहिए.' किसी ने लिखा कि ये काफी अच्छा काम है.' एक ने लिखा कि गाड़ी संख्या भी बता देतीं तो हम लोग भी उनकी सेवा का लाभ लेते.' इससे पहले भी ऐसी कई खबरें वायरल हुई हैं. बेंगलुरु के एक ऑटो वाले ने भी अपनी सवारियों के लिए ऑटो में ही किताबों का एक शेल्फ बनाया हुआ था. अगर आपने वो खबर नहीं पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. कुल मिलाकर लोगों को तो ऑटो वाले का ये अंदाज पसंद आ रहा है और वे इसे लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

वीडियो: सोशल लिस्ट: रणवीर इलाहाबादिया पॉडकास्ट में नॉडिंग करते हुए मीम बने, डार्क मीमर्स को ऐसा जवाब दिया | Social List

Advertisement
Advertisement